सो रहा था परिवार, पीछे से बाथरूम में शॉवर संग नौकरानी ने जो किया, सब शॉक्ड
- April 17, 2025
- 0
Last Updated:April 17, 2025, 17:23 IST Delhi Latest News: वसंतकुंज में 14 वर्षीय नौकरानी लक्ष्मी का शव बाथरूम में लटका मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Last Updated:April 17, 2025, 17:23 IST Delhi Latest News: वसंतकुंज में 14 वर्षीय नौकरानी लक्ष्मी का शव बाथरूम में लटका मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Last Updated:
पुलिस मामले की जांच कर रही है. (Representational Picture)
हाइलाइट्स
Delhi Latest News: दक्षिण दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में नौकरानी का संदिग्ध हालत में शव मिला. घर के अंदर बाथरूम में शॉवर से नौकरानी का शव लटका हुआ मिला. दिल्ली पुलिस के मुताबिक 16 अप्रैल को थाना वसंत कुंज साउथ में फांसी के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली थी. कॉल मिलने पर जांच अधिकारी अपने स्टाफ के साथ हाउस नंबर 4ए, मेन शांति कुंज, वसंत कुंज में पहुंचे, जहां लक्ष्मी का शव बाथरूम में लटका मिला. वो यहां घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी.
लक्ष्मी नाम की यह महिला नजदीक में ही स्थित फार्म नंबर 10 के पास, ग्रीन एवेन्यू, में रहती थी. जानकारी के मुताबिक वो अपने मालिक के घर के बाथरूम में शॉवर पाइप का उपयोग करके लटकी हुई पाई गई. पूछताछ के दौरान यह पता चला कि रायबरेली की स्थायी निवासी लक्ष्मी पिछले डेढ़ महीने से उक्त पते पर नौकरानी के रूप में काम कर रही थी. शुरुआत में उसकी उम्र लगभग 19-20 वर्ष बताई गई थी! बाद में उसके माता-पिता ने बताया कि उसकी उम्र लगभग 17 वर्ष है. बाद में उसकी उम्र 14 बताई गई. उसकी सही उम्र को वैरिफाई किया जा रहा है.
दोपहर में सो रहा था परिवार
घटना के दिन लक्ष्मी सुबह करीब 8 बजे काम पर गई थी. करीब 4 बजे घर के मालिक दीपक घर लौटे और लक्ष्मी ने उन्हें अंदर आने दिया. इसके बाद दीपक, उनकी पत्नी और उनके बच्चे सोने चले गए. करीब 6 बजे घर का रसोइया आया और उसने दरवाजे की घंटी बजाई. यह देखकर कि आमतौर पर दरवाजा खोलने वाली लक्ष्मी ने कोई जवाब नहीं दिया, दीपक की पत्नी ने दरवाजा खोला. जब उसे एहसास हुआ कि लक्ष्मी घर में नहीं दिख रही है, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी.
शाम को चेक किया बाथरूम
बार-बार खटखटाने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर चाबी से बाथरूम का दरवाजा खोला गया. आखिरकार, वह बाथरूम के अंदर लटकी हुई मिली. इसके बाद दीपक ने पीसीआर को कॉल करके मामले की सूचना पुलिस को दी. घटनास्थल पर क्राइम टीम को बुलाया गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. मृतक के परिवार को सूचित किया गया. शव को अस्पताल ले जाया.
