February 22, 2026
Trending

सोने के भाव में 3100 रुपए की बढ़ोतरी, चांदी में 2200 रुपए का उछाल, जानें रेट

  • May 7, 2025
  • 0

Last Updated:May 07, 2025, 08:02 IST जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोने और चांदी दोनों के भावों में भारी उछाल आया है. आज शुद्ध सोने भाव में 3100

सोने के भाव में 3100 रुपए की बढ़ोतरी, चांदी में 2200 रुपए का उछाल, जानें रेट

Last Updated:

जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोने और चांदी दोनों के भावों में भारी उछाल आया है. आज शुद्ध सोने भाव में 3100 रुपए की बढ़ोतरी आई है. वहीं चांदी में 2200 रुपए का उछाल आया है.

सोने के भाव में 3100 रुपए की बढ़ोतरी, चांदी में 2200 रुपए का उछाल, जानें रेट

Yashoraj IT Solutions

सोना और चांदी के भावों में बढ़ोतरी 

सोना और चांदी के भावों में बदलाव का दौर जारी है. कल सोने के भाव स्थिर और चांदी के भाव में उछाल के बाद आज कई दिनों बाद दोनों कीमती धातुओं के भावों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट आई है. आपको बता दें कि अक्षय तृतीया के बाद सोना और चांदी के भावों गिरावट दर्ज की जा रही है. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि अभी शादियों का सीजन जारी है, ऐसे में सोना और चांदी के गहनों की मार्केट में डिमांड है. इसके चलते कई दिनों बाद फिर दोनों के भावों में 1000 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हुई है.

ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि कुछ कुछ दिन पहले शेयर मार्केट में स्थिरता के बाद निवेशक सोना और चांदी को अच्छा निवेश मान रहे हैं. जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की मांग बढ़ गई थी. इसके चलते सोना और चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई. बढ़ोतरी के चलते सोने के भाव अब तक के इतिहास में पहली बार एक लाख रुपए के पार चले गए थे.

हल्के गहने और चांदी की अधिक मांग
चांदी ने भी हर सीजन की तरह इस बार भी एक लाख रुपए पार चले गए थे. ऐसे में आम लोगों ने हल्के गहने को अधिक प्राथमिकता दी. इसके अलावा सोने के बजाय चांदी की अधिक खरीद की. ज्वेलर्स ने बताया कि इस पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन चांदी की मांग अधिक है.जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भावों की अपडेट जारी की है. आज सोने और चांदी के भाव में बदलाव आया है, अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान ले, आज 7 मई को सोना और चांदी के भाव ये है.

सोना और चांदी के भावों में बढ़ोतरी 
जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोने और चांदी दोनों के भावों में भारी उछाल आया है. आज शुद्ध सोने भाव में 3100 रुपए की बढ़ोतरी आई है, ऐसे में सोने के भाव इस सीजन में दूसरी बार चांदी से आगे निकल गए. भारी उछाल के बाद अब इसके भाव 99,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर है. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी आज 3100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में अब इसके भाव 92,400 रुपए प्रति दस ग्राम हो सकते हैं. वहीं, चांदी के भाव कल 200 रुपए की बढ़ोतरी के बाद आज इसमें 2200 रुपए का उछाल आया है. ऐसे में अब चांदी के भाव 98,600 रुपए प्रति किलो हो गए हैं. ऐसे में सोना और चांदी के भाव एक बार फिर एक लाख रुपए पार होने की संभावना है. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि आगामी दिनों में दोनों कीमती धातुओं के भावों में बढ़ोतरी हो सकती है.

homebusiness

सोने के भाव में 3100 रुपए की बढ़ोतरी, चांदी में 2200 रुपए का उछाल, जानें रेट

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar