February 19, 2026
Trending

सोना में ₹3,000 की गिरावट के बाद लगातार तीसरे दिन भाव स्थिर, जानें कीमत

  • April 28, 2025
  • 0

Gold-Silver Rate: लग्न का सीजन चल रहा है. ऐसे में सोने व चांदी की डिमांड बढ़ गई है. अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान

सोना में ₹3,000 की गिरावट के बाद लगातार तीसरे दिन भाव स्थिर, जानें कीमत

Gold-Silver Rate: लग्न का सीजन चल रहा है. ऐसे में सोने व चांदी की डिमांड बढ़ गई है. अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 91,800 रुपये और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 96,390 रुपये दर्ज किया गया है. वहीं, चांदी प्रति किलो 1,12,000 रुपये के भाव से बेची जाएगी.

Yashoraj IT Solutions

रांची ज्वेलरी एसोसिएशन (Ranchi Jwellery Association) के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है. वहीं, प्रति किलो चांदी आज 1,12,000 रुपये के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (रविवार) शाम तक चांदी 1,12,000 रुपये की दर से बेची गई थी. यानी इसके भाव में कोई बदलाव नहीं है.

सोने के भाव स्थिर
राजधानी रांची में 22 व 24 कैरेट सोने के भाव में स्थिरता दर्ज की गई है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 91,800 रुपये था. जबकि आज इसकी कीमत ‌91,800 रुपये तय की गई है. यानी दाम में कोई बदलाव नहीं है. वहीं, रविवार को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 96,390 रुपये के भाव से खरीदा गया था. आज ‌इसकी कीमत 96,390 रुपये तय की गई है. यानी इसके भाव में‌‌ भी कोई हलचल नहीं है.

बोकारो, जमशेदपुर व देवघर में क्या है रेट?
बोकरो में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 91,500 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 96,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 98,500 रुपये प्रति किलो के रेट से बेची जाएगी. वहीं, जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 90,300 रुपये, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम 98,200 रुपये और चांदी 1,01,000 रुपये प्रति किलो है. जबकि देवघर में 22 कैरेट सोने की कीमत 93,050 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,01,900 रुपये प्रति किलो के रेट से बेची जाएगी.

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है.आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड(बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar