February 21, 2026
Trending

सुबह शाम किस बात की कसम खा रहा पाक, रावलपिंडी से लेकर इस्लामाबाद हाहाकार

  • May 3, 2025
  • 0

Last Updated:May 03, 2025, 07:20 IST India Pakistan Tension: भारत की ओर से हमले की आशंका से पाकिस्तान में घबराहट है. पहलगाम हमले के बाद भारत के सख्त

सुबह शाम किस बात की कसम खा रहा पाक, रावलपिंडी से लेकर इस्लामाबाद हाहाकार

Last Updated:

India Pakistan Tension: भारत की ओर से हमले की आशंका से पाकिस्तान में घबराहट है. पहलगाम हमले के बाद भारत के सख्त कदमों से पाक सेना और नेता बौखलाए हैं. सिंधु जल संधि को लेकर भी पाक धमकी दे रहा है. जनरल असीम मुनीर…और पढ़ें

सुबह शाम किस बात की कसम खा रहा पाक, रावलपिंडी से लेकर इस्लामाबाद हाहाकार

Yashoraj IT Solutions

पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव देखा जा रहा है. (News 18)

हाइलाइट्स

  • पाकिस्तान में भारत के हमले का डर है
  • सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की धमकी
  • भारत के सख्त कदमों से पाक बेचैन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में भारत को लेकर बौखलाहट साफ दिख रही है. पाकिस्तानी जनरलों को इस समय सुबह-शाम सिर्फ भारत का ही डर रहता है. पहलगाम में हुए हिंदू नरसंहार के बाद पाकिस्तान को भारत की ओर से सख्त कदम उठाए जाने का खतरा है. पाकिस्तान में इस बात का डर है कि भारत कभी भी हमला कर सकता है. यही कारण है कि पाकिस्तानी सेना और नेता बार-बार गीदड़ भभकी दे रहे हैं. यह दिखाता है कि उनके दिलों में भारत के नाम का खौफ है. पाकिस्तान से जिस तरह बयान आ रहे हैं उसे सुनकर आपको लगेगा कि, ‘थ्री इडियट्स’ फिल्म के रैंचो की तरह ‘All is Well’ कहकर वे अपने दिल को बहलाने की कोशिश में जुटे हैं.

पाकिस्तान की सेना ने हाल ही में रावलपिंडी में एक विशेष कॉर्प्स कमांडर्स कॉन्फ्रेंस (CCC) बुलाई, जिसमें सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने भारत के खिलाफ बड़े-बड़े दावे किए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है. लेकिन, यह बयानबाजी भारत के संभावित हमले के डर को ही उजागर करती है. भारत ने पहलगाम हमले का दोष पाकिस्तान पर लगाया और इसके जवाब में कई कड़े कदम उठाए, जैसे सिंधु जल संधि (IWT) को निलंबित करना, पाकिस्तानियों के वीजा रद्द करना और वाघा-अटारी बॉर्डर को बंद करना. इन कदमों से पाकिस्तान की बेचैनी और बढ़ गई है.

पानी का राग अलाप रहा पाकिस्तान
पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि को लेकर शोर मचाना शुरू कर दिया है. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को आक्रामक बयान देते हुए कहा कि अगर भारत ने सिंधु नदी पर कोई ढांचा बनाया, तो पाकिस्तान उसे तबाह कर देगा. उन्होंने पानी को हथियार बनाने का आरोप लगाया. लेकिन, यह दावा हास्यास्पद है, क्योंकि भारत युद्धकाल में भी हमेशा इस संधि का पालन करता रहा है.

वैश्विक मंचों पर उसका रिकॉर्ड पाकिस्तान से कहीं बेहतर है. आसिफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाएगा. आसिफ ने कहा, ‘हमले का मतलब सिर्फ तोप या गोलियां चलाना नहीं है; इसके कई रूप हैं. उनमें से एक रूप है पानी को रोकना या उसका रुख मोड़ना, जिससे भूख और प्यास के कारण मौतें हो सकती हैं.’

homeworld

सुबह शाम किस बात की कसम खा रहा पाक, रावलपिंडी से लेकर इस्लामाबाद हाहाकार

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar