सीतारमण ने भी कैंसिल की अमेरिकी यात्रा, PM मोदी सऊदी से भारत के लिए रवाना
- April 23, 2025
- 0
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्ट पर हुए आतंकी हमले में 26 पुरुषों की मौत हो गई. पीएम नरेंद्र मोदी इतनी बड़ी घटना के
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्ट पर हुए आतंकी हमले में 26 पुरुषों की मौत हो गई. पीएम नरेंद्र मोदी इतनी बड़ी घटना के
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्ट पर हुए आतंकी हमले में 26 पुरुषों की मौत हो गई. पीएम नरेंद्र मोदी इतनी बड़ी घटना के बाद अपना सउदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर आधी रात को वापस भारत लौट रहे हैं. कल सुबह वो कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. मरने वालों में नेपाल और यूएई के नागरिक भी शामिल हैं. इसके अलावा एक आईबी ऑफिसर और एक नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी पहलगाम आतंकी हमले में अपनी जान गंवाई.
गृह मंत्री अमित शाह इस वक्त श्रीनगर पहुंच चुके हैं. उन्होंने एलजी मनोज सिन्हा और सीएम उमर अब्दुल्ला के साथ बैठक की. बताया जा रहा है कि कुल चार आतंकियों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिसमें से तीन पाकिस्तानी और एक लोकल कश्मीरी है. कांग्रेस पार्टी ने सरकार से कहा कि वो उनके साथ हैं. आतंकियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. जब दोपहर को यह वारदात हुई तब सैलानी वहां घुड़सवारी कर रहे थे. तभी आतंकी वहां पहुंचे और उन्होंने पंजाबी में टूरिस्ट से उनका मजहब पूछा. पहचान स्थापित होने के बाद लोगों को मौत के घाट उतारा गया. इस दौरान करीब 50 राउड फायरिंग की गई. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने पहलगाम अटैक पर दुख जताया.
सूत्रों के मुताबिक मरने वालों में अधिकांश पुरुष हैं. मंगलवार दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर बड़ा हमला कर दिया. पर्यटकों का नाम पूछ-पूछकर आतंकियों ने उनपर गोली चलाई. अनंतनाग जिले के बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में टूरिस्ट घूम रहे थे, तभी अचानक उनपर गोलीबारी कर दी गई. पीएम नरेंद्र मोदी इस वक्त सउदी अरब में हैं. पीएम ने सउदी से गृह मंत्री अमित शाह को फोन मिलाया और तुरंत पहलगाम जाने का निदेश दिया.
गृह मंत्री पहलगाम के लिए दिल्ली से निकल चुके हैं. इससे पहले अमित शाह आईबी चीफ, जम्मू-कश्मीर के डीजी और सेना व सीआरपीएफ के आला अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग भी की. पीएम मोदी इस मीटिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उपलब्ध रहे. जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला भी इस घटना को लेकर काफी गंभीर हैं. वो तुरंत ही पहलगाम के लिए निकल रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है. बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अलावा अधिकारी सहित जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहे. खुफिया सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक आतंकी टूरिस्ट के बड़े ग्रुप को टारगेट करने की फिराक में थे. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आतंकी फरार हो गए. सुनियोजित तरीके से टूरिस्ट को निशाना बनाया गया. गर्मियों के इस सीजन में घाटी में टूरिस्ट की संख्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है. टूरिस्ट को निशाना बनाकर आतंकी जम्मू-कश्मीर में सैलानियों के प्रवेश को रोकना चाहते हैं.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी अमेरिकी यात्रा रद्द कर दी. वह भी जल्द ही भारत लौट रही हैं. बताया जा रहा है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर बुलाई गई कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की बैठक में वह शामिल हो सकती है. पीएम नरेंद्र मोदी इस बैठक की अगुवाई करेंगे. वह भी सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौट रहे हैं.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लिखा, “मेरे प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी, मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हूं, जिसमें दर्जनों निर्दोष लोग मारे गए और घायल हो गए. हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इजराइल भारत के साथ खड़ा है.”
पीएम मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की. दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को जेद्दा पहुंचे मोदी ने कश्मीर की स्थिति का आकलन किया. इस वजह से वह क्राउन प्रिंस के साथ अपनी निर्धारित बैठक कम से कम दो घंटे की देरी से शुरू कर पाए.
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना सऊदी दौरा बीच में ही छोड़ दिया. उन्होंने जेद्दा से भारत के लिए उड़ान भर दी है. उम्मीद है कि वह सुबह तक नई दिल्ली पहुंच जाएंगे. यहां पहुंचते ही वे पहलगाम आतंकी हमलों को लेकर सुरक्षा समिति की एक अहम बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां आगे की रणनीति बनाई जा सकती है.
कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में निर्दोष पर्यटकों पर हुए नृशंस आतंकी हमले के बारे में जानकर मैं बहुत दुखी और स्तब्ध हूं.
सोनिया गांधी ने बयान जारी कर कहा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में निर्दोष पर्यटकों पर हुए नृशंस आतंकवादी हमले के बारे में जानकर मैं बहुत दुखी और स्तब्ध हूं. हिंसा का सहारा लेना कायरतापूर्ण कार्य है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए. मैं उन परिवारों का दर्द समझती हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करती हूं.”
उन्होंने आगे कहा, “पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है. हम इन विभाजनकारी और हिंसक ताकतों को हराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. हमें अतीत में मौजूद आतंक के खिलाफ व्यापक सामाजिक सहमति बनाने के लिए काम करने की जरूरत है. यह जरूरी है कि हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और क्षेत्र में शांति बहाल हो.”
यूक्रेन के भारतीय दूतावास ने पहलगाम हमले पर चिंता व्यक्त करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “यूक्रेन पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर हुए हमले से बहुत चिंतित है. हम आतंकवाद के कारण प्रतिदिन जान गंवाते हैं और आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा करते हैं. जब निर्दोष लोगों की हत्या की जाती है, तो यह असहनीय दर्द होता है. अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.”
पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. भारत यात्रा पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार और यूक्रेन के भारतीय दूतावास ने भी हमले की निंदा की है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए विनाशकारी आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हो गए हैं. इस भयानक हमले में हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं.”
इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने आतंकी हमले पर दुख जाहिर करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए जघन्य आतंकी हमले से बेहद दुखी हूं. हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इजरायल भारत के साथ एकजुट है.”
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: हरियाणा के करनाल के सेक्टर 7 के रहने वाले नेवी अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय की पहलगाम आतंकी हमले में मौत हो गई. वो 2 साल पहले ही नेवी में भर्ती हुए थे. चार दिन पहले यानी 19 अप्रैल को ही उनकी शादी हुई थी. वो कल पत्नी संग श्रीनगर घूमने पहुंचे थे. वो नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर था तैनात थे। इस घटना के बाद अब परिवार के कुछ सदस्य श्रीनगर रवाना हुए हैं. करनाल के उनके पैतृक गांव भूसली में मातम परसा, हुआ है. रात 12 बजे सरपंच व ग्रामीणों को मिली जानकारी.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम आतंकी हमले के बाद मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया बुधवार 23 अप्रैल यानी आज सुबह श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी. ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि वापस अपने घर लौटने की इच्छा रखने वाले सैलानी जल्दी से जल्दी जम्मू-कश्मीर से जा सकें.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि उन्होंने हमारे लोगों को बेरहमी से मारा. इसे माफ नहीं किया जा सकता, इन आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि हम चुप नहीं बैठेंगे. हमें जवाबी कार्रवाई करनी होगी, मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह जी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से अनुरोध करता हूं कि उन्हें वह सजा दी जाए जिसके वे हकदार हैं.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पीएम नरेंद्र मोदी करीब एक घंटे बाद सउदी अरब से भारत के लिए निकल रहे हैं. वो अपना दौरा बीच में ही छोड़कर वापस भारत लौट रहे हैं. बुधवार तड़के वो भारत पहुंच जाएंगे. इसके बाद वो सीसीएस यानी कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की अध्यक्षता भी करेंगे.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम हमले पर जम्मू-कश्मीर सरकार की तरफ से मृतकों को लेकर औपचारिक जानकारी दे दी गई है. इस आतंकी हमले में कुल 26 पुरुषों की मौत हुई है. इतना ही नहीं इस घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं. आज दोपहर करीब पौने तीन बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया. मरने वालों में नेपाल और यूएई के लोग भी शामिल हैं
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने कहा कि मैं मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूँ. विदेशी पर्यटकों सहित निर्दोष लोगों की जान जाना बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ पीड़ितों और उनके शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. इस तरह के बर्बर कृत्य को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता. यह पूरी तरह से अमानवीय है और इसकी पूरी तरह से निंदा की जानी चाहिए. इसके लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए और उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा दी जानी चाहिए.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: श्रीलंका आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है. हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. श्रीलंका आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार और लोगों के साथ दृढ़ एकजुटता में खड़ा है. हम क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हैं.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम आतंकी हमले में एक स्थानीय टूर ऑपरेटर की भी मौत हो गई. जब आतंकियों ने पर्यटकों को मार डाला तो उसने आतंकी को पकड़ने की कोशिश की और उसकी बंदूक छीनने की कोशिश की, आतंकियों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग की और वह मारा गया. लोग इस टूर ऑपरेटर के जज्बे को सलाम कर रहे हैं.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: सुरक्षा एजेंसियों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि पहलगाम में घटना स्थल के पास से एक बाइक बरामद हुई है. बिना नंबर प्लेट की काले रंग की ये बाइक बताई जा रही है. आतंकी तीन से ज्यादा थे जो बाइक पर सवार होकर आए थे, ऐसा शक जताया जा रहा है कि घटना में एक से ज्यादा वाहन इस्तेमाल हुआ होगा. संदिग्ध बाइक किसकी इसकी जांच जारी है.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आज सुबह घाटी में बंद का आह्वान किया गया है. लगभग सभी राजनीतिक दलों, ट्रेड यूनियनों, स्कूल एसोसिएशनों ने आज बंद की घोषणा की है इससे पहले आज पहलगाम में कैंडल मार्च निकाला गया. मजिस्दों से हमले के विरोध में लाउडस्पीकर पर बयान दिए गए.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: दिल्ली के भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की जितनी निंदा की जाए कम है. इस दुखद घटना में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों. इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वाले आतंकियों को नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भारत सरकार किसी भी हाल भी बख्शेगी नहीं. आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई अडिग है
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: बीजेपी नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मासूम पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला अत्यंत दुखद और अमानवीय है. यह घृणित कृत्य न केवल इंसानियत पर धब्बा है, बल्कि शांति और सद्भावना को नष्ट करने की कायरतापूर्ण कोशिश है. इस तरह की क्रूरता किसी भी सभ्य समाज में कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती. इस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले बेगुनाहों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया, उनके दुख में मैं सहभागी हूँ. प्रभु से प्रार्थना है कि वे इन परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने का बल प्रदान करें. साथ ही, घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की मैं कामना करता हूँ.
Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि भारत में आज हुए आतंकवादी हमले से बहुत दुःखी हूँ, जिसके कारण कई लोग हताहत हुए हैं. इटली प्रभावित परिवारों, घायलों, सरकार और सभी भारतीय लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है.
