February 20, 2026
Trending

सीडैक में 800 से अधिक पदों पर नौकरियां, मिलेगी 12 लाख तक सैलरी

  • June 1, 2025
  • 0

Govt Jobs : सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने हाल ही में एक जॉब नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर और अन्य पदों

सीडैक में  800 से अधिक पदों पर नौकरियां, मिलेगी 12 लाख तक सैलरी

Govt Jobs : सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने हाल ही में एक जॉब नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर और अन्य पदों के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर वैकेंसी निकली हैं. C-DAC इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के तहत आता है. जिन लोगों ने B.E/B.Tech, M.E/M.Tech, MCA, MBA, PG डिग्री, ग्रेजुएट या Ph.D. किया है, उनके लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है.

Yashoraj IT Solutions

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के आधार पर मेरिट के हिसाब से होगा. ऑनलाइन आवेदन C-DAC की वेबसाइट पर जाकर करना है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 मई को शुरू हुई है. आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 जून 2025 है.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

सीडैक में प्रोजेक्ट इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोग्राम मैनेजर जैसे पदों पर कुल 848 वैकेंसी है. आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद आवेदन करें.

सीडैक के लिए उम्र सीमा

सीडैक में निकली भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 35 साल और अधिकतम 56 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी. इसके बारे में जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.

कितनी मिलेगी सैलरी

प्रोजेक्ट इंजीनियर: शुरुआती CTC (न्यूनतम अनुभव के साथ) – 4.49 लाख रुपये से 7.11 लाख रुपये प्रति वर्ष. (जिनके पास इस रेंज में ज्यादा अनुभव होगा, उन्हें ज्यादा वेतन ऑफर किया जाएगा.)

सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर / प्रोजेक्ट लीड / मॉड्यूल लीड : शुरुआती CTC (न्यूनतम अनुभव के साथ) – 8.49 लाख रुपये से 14 लाख रुपये प्रति वर्ष. (जिनके पास इस रेंज में ज्यादा अनुभव होगा, उन्हें ज्यादा वेतन ऑफर किया जाएगा.)

प्रोजेक्ट मैनेजर / प्रोग्राम मैनेजर / प्रोग्राम डिलीवरी मैनेजर / नॉलेज पार्टनर: शुरुआती CTC (न्यूनतम अनुभव के साथ) – 12.63 लाख रुपये से 22.9 लाख रुपये प्रति वर्ष. (जिनके पास इस रेंज में ज्यादा अनुभव होगा, उन्हें ज्यादा वेतन ऑफर किया जाएगा.)

सीडैक भर्ती नोटिफिकेशन 2025 

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar