सीजफायर रविवार तक… पाकिस्तान ने खुद ही जानकारी, लेकिन आगे क्या होगा?
- May 15, 2025
- 0
Last Updated:May 15, 2025, 21:13 IST India Pakistan Ceasefire : भारत और पाकिस्तान ने सीजफायर 18 मई तक बढ़ाया है. पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने संसद में
Last Updated:May 15, 2025, 21:13 IST India Pakistan Ceasefire : भारत और पाकिस्तान ने सीजफायर 18 मई तक बढ़ाया है. पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने संसद में
Last Updated:
गोलीबारी थमने के बाद लोग अपने घरों को लौट रहे हैं. (AP)
हाइलाइट्स
भारत में सीजफायर पर बहस के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने गुरुवार को संसद में कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच चल रहा सीजफायर रविवार 18 मई तक बढ़ा दिया गया है. यह फैसला दोनों देशों की सेनाओं के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद लिया गया. डार ने दावा किया कि बुधवार और गुरुवार को दोनों सेनाओं के बीच ‘मिलिट्री टू मिलिट्री कम्युनिकेशन’ हुआ, जिसके बाद आज यह सहमति बनी. लेकिन सवाल यह है कि इसके बाद क्या होगा? क्या यह शांति स्थायी होगी, या फिर तनाव दोबारा बढ़ेगा?
भारत के पराक्रम के बाद 10 मई को पाकिस्तानी सीजफायर की मांग करने लगा. इसके बाद भारत ने रहम दिखाते हुए गोलीबारी रोकने का ऐलान किया. तब से चार दिन हो गए, भारी सैन्य झड़पें रुकी हुई हैं. पाकिस्तान ने जोर दिया कि वह शांति चाहता है. दूसरी ओर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ कहा कि सीजफायर के बावजूद भारत की स्थिति स्पष्ट है. हमने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकी ढांचे को नष्ट करके अपने लक्ष्य हासिल किए. जब तक सीमा पार आतंकवाद खत्म नहीं होता, तब तक इंडस वॉटर ट्रीटी निलंबित रहेगा. जयशंकर ने यह भी कहा कि यह साफ है कि सीजफायर की पहल किसने की थी, जिससे संकेत मिलता है कि भारत इसे अपनी मजबूत स्थिति का नतीजा मानता है.
भारत का साफ संदेश
भारत ने साफ कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को खत्म नहीं करता, तब तक सामान्य रिश्ते संभव नहीं हैं. ऑपरेशन सिंदूर ने यह संदेश दिया है कि भारत अब आतंकी हमलों का जवाब सख्ती से देगा. भारत ने इंडस वॉटर ट्रीटी को निलंबित कर रखा है, जिसे पाकिस्तान ने अस्तित्व के लिए खतरा बताया है.
एलओसी पर क्या हाल
सीजफायर के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति है. स्कूल फिर से खुल गए हैं और लोग सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं. हालांकि, सीमा पर दोनों सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं. कश्मीर के लोग राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन भविष्य को लेकर डर बना हुआ है. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर खूब चर्चा छिड़ी हुई है. कुछ का मानना है कि यह सीजफायर सिर्फ अस्थायी है और पाकिस्तान फिर से हमला करेगा. एक यूजर ने लिखा, पाकिस्तान को इस युद्ध में हार का अहसास हो गया, इसलिए उसने सीजफायर किया. लेकिन वह फिर से आतंकी गतिविधियां शुरू करेगा. वहीं, कुछ लोग इसे शांति की दिशा में एक कदम मानते हैं.
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें
