सिंह राशि वालों के लिए शुरू होगा लाभ और आय का नया अध्याय
- June 3, 2025
- 0
Last Updated:June 03, 2025, 06:01 IST Horoscope Today: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा. आज के दिन उन्हें पराक्रम और खुशी से
Last Updated:June 03, 2025, 06:01 IST Horoscope Today: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा. आज के दिन उन्हें पराक्रम और खुशी से
Last Updated:
हाइलाइट्स
प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह नक्षत्र, तिथि, योग के हिसाब से ही पड़ता है. वहीं सिंह राशि की बात करें तो सिंह राशि के स्वामी सूर्य ग्रह होते हैं. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन चंद्रमा लाभ और आय का गोचर है. जिसका फल सिंह राशि के जातकों को पूर्ण रूप से मिलेगा. इस हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन सिंह राशि वालों की भी जानते हैं पलामू के ज्योतिषाचार्य से?
स्वास्थ्य के साथ सभी क्षेत्रों में मिलेगा लाभ
पलामू जिले के मेदिनीनगर चर्च रोड स्थित ज्योतिष आचार्य संकेत श्रवण ने लोकल18 को बताया कि आज का दिन जातकों के लिए बेहद खास है. आज का दिन जातक के लिए पराक्रम से भरा रहेगा. आज के दिन जातकों को पूरा फल मिलेगा. उन्हें स्वास्थ्य के साथ सभी क्षेत्रों में लाभ मिलने के पूर्ण योग बन रहे है.
करियर
करियर की दृष्टिकोण से आज का दिन सिंह राशि जातक वालों के लिए बेहद शानदार रहने वाला. कार्य के सिलसिले से पुरस्कार की प्राप्ति हो सकती है. आज के दिन अपने कार्य से सौभाग्यशाली महसूस करेंगे.
स्वास्थ्य
स्वास्थ के दृष्टिकोण से आज का दिन सिंह राशि जातक वालों के लिए शारीरिक और मानसिक कष्ट से छुटकारा मिल सकता है. किसी पुराने बीमारी से राहत मिल सकती है. आज के दिन तारों ताजा महसूस करेंगे.
लव लाइफ
लव दृष्टिकोण से आज का दिन सिंह राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. आज का दिन रोमांस भरा रहेगा. आज के दिन किसी यात्रा पर भी निकल सकते है.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सिंह राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. आज के दिन धन की प्राप्ति का पूरा योग है. धन की आवक महिला की ओर से भी हो सकती है.
शिक्षा
शिक्षा के मामले में आज का दिन जातकों के लिए अच्छा रहेगा. आज के दिन कोई खास नहीं होगा. लेकिन विद्यार्थियों को नए परीक्षा के लिए नामांकन लेने का योग है. आज के दिन पढ़ाई में मन भी लगेगा.
