सास से बनी दुल्हनियां, दामाद को बनाया पति, अब यहां बसाया अपना आसियाना
- April 25, 2025
- 0
Last Updated:April 25, 2025, 14:14 IST Aligarh Saas Damad Love Story: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अभी सास, दामाद और उनका अजीबोगरीब प्यार चर्चाओं में हैं. जब अपनी
Last Updated:April 25, 2025, 14:14 IST Aligarh Saas Damad Love Story: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अभी सास, दामाद और उनका अजीबोगरीब प्यार चर्चाओं में हैं. जब अपनी
Last Updated:
सास-दामाद की तलाश में अलीगढ़ पुलिस उत्तराखंड से लेकर गुजरात तक छापेमारी कर रही है.
हाइलाइट्स
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दामाद सास की लव स्टोरी पिछले दिनों काफी सुर्खियों में छाई रही. एक कलियुगी मां ने जिस तरह अपनी बेटी का होने वाला दूल्हा छीन लिया और दामाद संग घर से रफूचक्कर हो गई थी. उसे जानकर हर कोई दंग था. 10 दिन बाद जब पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आई थीं. आखिरकार पुलिस ने सास-दामाद की जोड़ी को छोड़ दिया. इसके बाद दोनों को परिवार वालों ने स्वीकारने से इनकार किया और घर में घुसने नहीं दिया. इसके बाद कई दिनों तक दोनों को कुछ पता नहीं चला. मगर, अब दामाद और उसकी नई नवेली दुल्हन का ठिकाना पता चल गया है. यह दोनों गुजरात में अपने दिन काट रहे हैं.
यह है मामला
मडराक के गांव मनोहरपुर कायस्थ के जितेंद्र ने अपनी बेटी की शादी दादों के गांव मछरिया निवासी राहुल से तय कर दी थी. 16 अप्रैल को बरात आनी थी. इससे पहले जितेंद्र की पत्नी सपना उर्फ अनीता उर्फ अपना देवी के प्रेम संबंध होने वाले दामाद राहुल से हो गए. दोनों 6 अप्रैल को घर से निकल गए. 10 दिन बाद दोनों को पुलिस ने बिहार से पकड़ लिया. परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसिलिंग के बाद महिला राहुल संग जाने की जिद पर अड़ी रही. सास ने बताया कि जितेंद्र उसे मारता था. साथ ही दोनों की शादी की बात भी सामने आई. इसके बाद पुलिस ने आजाद कर दिया.
पाकिस्तान से आया गुलाम हैदर का पैगाम, कहा- सीमा हैदर की टांगे कांप रही… सचिन को बता दिया काला बैंगन
दोनों पहुंचे यहां
आजाद होने के बाद दोनों राहुल के घर पहुंचे, जहां गांववालों और पिता ने खदेड़ कर रख दिया. इसके बाद दोनों अनीता के मायके पहुंचे वहां से भी इन्हें निराशा हाथ लगी. इसके बाद दोनों गुजरात चले गए. बताया जा रहा है कि दादों क्षेत्र के गांव नगला मछरिया का रहने वाला राहुल पहले गुजरात में ही काम करता था. अब वहां नया जीवन शुरू कर लिया है.
ये रिश्ता मुझे स्वीकार नहीं…
इधर, युवक को उसके पिता ने संपत्ति से बेदखल कर दिया है. उन्होंने कहा कि ये रिश्ता मुझे स्वीकार नहीं है. मेरे लिए बेटा मर गया है. वहीं, सास-दामाद का प्रकरण सामने आने के बाद प्रधान पुत्र विनीत नायक और राहुल के पिता को फोन पर किसी ने धमकी दी थी. पिता को पूरे परिवार को उठाकर ले जाने व जान से मारने की धमकी मिली थी.
