February 22, 2026
Trending

सावधान! यूपी के 75 जिलों में आज बरसेंगे बादल, 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

  • May 4, 2025
  • 0

वाराणसी: अप्रैल के महीने में यूपी में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर दिखाई दे रहा था, लेकिन मई महीने में मौसम का काफी बदला-बदला रुख दिखाई दे रहा

सावधान! यूपी के 75 जिलों में आज बरसेंगे बादल, 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

वाराणसी: अप्रैल के महीने में यूपी में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर दिखाई दे रहा था, लेकिन मई महीने में मौसम का काफी बदला-बदला रुख दिखाई दे रहा है. अलग-अलग जिलों में बारिश और आंधी से मौसम सुहाना बना हुआ है. ऐसे में रविवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का दौर चलेगा. इए दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इसके अलावा वज्रपात की भी संभावना है.

Yashoraj IT Solutions

IMD के मुताबिक रविवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनो ही संभाग के ज्यादातर जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी हुआ है. इस दौरान कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हो सकती है. पूर्वानुमान है कि रविवार को लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, मथुरा, झांसी, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, रायबरेली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती, बलरामपुर, गोरखपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, सोनभद्र, आजमगढ़, प्रतापगढ़, प्रयागराज, महराजगंज, कुशीनगर और आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है.

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
लखनऊ 34.2/25.6 152
आगरा 28.8/21.6 156
कानपुर 34.0/21.8 89
मेरठ 29.0/20.9 124
वाराणसी 37.0/27.0 76

(नोट – यह आंकड़ा शनिवार का है)

बूंदाबांदी के साथ होगी बारिश

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में फिलहाल प्री मॉनसून जैसे हालात है. पूर्वानुमान है कि इस हफ्ते यूपी के अलग-अलग जिलों में आंधी बारिश का दौर रहेगा. इस दौरान तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कि गिरावट हो सकती है.

कहीं बारिश तो कहीं गिरे ओले

बता दें कि शनिवार को लगातार दूसरे दिन मथुरा में तेज हवाओं संग झमाझम बारिश का दौर चला. इस दौरान सड़को पर भी पानी भर गया. वहीं, नोएडा, गाजियाबाद में बादलों की आवाजाही भी दिखी. जबकि हाथरस में भी तेज बारिश हुई. इससे इतर पूर्वी यूपी के कई जिलों में शनिवार को आसमान साफ रहा और तीखी धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया. वाराणसी, प्रयागराज, फतेहपुर सहित कई इलाकों में सूर्य की तपिश से लोग परेशान दिखे.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar