February 19, 2026
Trending

सावधान! मार्केट में बिक रहे हैं नकली मसाले, सेहत के लिए हैं बड़े खतरनाक

  • April 17, 2025
  • 0

Last Updated:April 17, 2025, 10:14 IST Health Tips: खाद्य विभाग के अधिकारी अमर सिंह ने काली मिर्च और हल्दी की शुद्धता जांचने का तरीका बताया है. पानी में

सावधान! मार्केट में बिक रहे हैं नकली मसाले, सेहत के लिए हैं बड़े खतरनाक

Last Updated:

Health Tips: खाद्य विभाग के अधिकारी अमर सिंह ने काली मिर्च और हल्दी की शुद्धता जांचने का तरीका बताया है. पानी में डालने पर शुद्ध काली मिर्च नीचे बैठती है, जबकि मिलावटी तैरती है. हल्दी भी ऐसे ही जांची जा सकती है…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
घर

घर पर ही चेक करें असली और नकली काली मिर्च!

हाइलाइट्स

  • काली मिर्च की शुद्धता जांचने का तरीका बताया गया.
  • मिलावटी काली मिर्च सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है.
  • हल्दी की शुद्धता भी घर पर जांची जा सकती है.

बहराइच: शायद ही कोई ऐसा घर हो, जहां पर कालीमिर्च का खाने पीने की सामग्री में उपयोग न किया जाता हो, लेकिन कई बार ऐसा होता है काली मिर्च मिलावटी आ जाने पर खाने का स्वाद बदल जाता है और सेहत के लिए नुकसानदायक भी होता है. अब आप खाद्य विभाग के बताए हुए इस तरीके से काली मिर्च की जांच घर पर ही कर सकते हैं और पता लगा सकते हैं, कि आपके द्वारा उपयोग की जाने वाली काली मिर्च असली है या मिलावटी.

फटाफट जानें घर पर ही काली मिर्च की गुणवत्ता 

खाद्य विभाग के अधिकारी अमर सिंह द्वारा काली मिर्च की शुद्धता की जांच के लिए ट्रांसपेरेंट ग्लास में एक गिलास पानी में काली मिर्च के कुछ दाने डालने होते हैं और फिर 10 से 15 मिनट का इंतजार करना होता है. अगर काली मिर्च शुद्ध है, तो वह गिलास की निचली सतह पर जाकर बैठ जाएगी. अगर उसमें मिलावटी काली मिर्च है तो वह पानी के ऊपरी सतह पर तैरती हुई नजर आएगी. इस तरह आप घर पर ही आसानी से काली मिर्च की गुणवत्ता को चेक कर सकते हैं. काली मिर्च में मिलावट की बात करें तो ज्यादातर इसमें प्राप्त जानकारी के अनुसार पपीते के बीज को मिला दिया जाता है, जो देखने में बिल्कुल काली मिर्च की तरह लगती है. अगर जांचने के बाद आपको काली मिर्च में मिलावट मिलती है, तो आप  खाद्य विभाग के अधिकारियों से उसकी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं. जिसको लेकर विभाग कड़ा एक्शन लेता है.

सेम विधि से आप हल्दी की जांच भी कर सकते हैं!
हल्दी की जांच करने के लिए आपको एक गिलास में पानी लेना होगा और फिर उसमें एक चम्मच आपके द्वारा लाई हुई हल्दी को डाल देना होगा. हल्दी शुद्ध होगी तो वह निचली सतह में जाकर बैठ जाएगी और कलर नहीं छोड़ेगी और अगर मिलावट होगी तो वह पानी पिला हो जाएगा और कुछ भाग ऊपरी सतह पर तैरता हुआ नजर आएगा. इस तरह आप हल्दी और काली मिर्च को बड़ी आसानी से घर पर ही चेक कर सकते हैं.  मिलावटी हल्दी भी सेहत के लिए बड़ी घातक होती है.

homelifestyle

सावधान! मार्केट में बिक रहे हैं नकली मसाले, सेहत के लिए हैं बड़े खतरनाक

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar