सहरसा : अक्सर अपने एयरपोर्ट के रनवे पर हवाई जहाज हेलीकॉप्टर उतरते देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी एयरपोर्ट के रनवे को परीक्षा स्थल के रूप में परीक्षा देते छात्रों की तस्वीर देखा है क्या अगर नहीं तो आज हम आपको दिखाते हैं.
सहरसा से एक अजब गजब तस्वीर सामने आई है, जहां सहरसा एयरपोर्ट के रनवे पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं बिहार पुलिस में जाने के लिए टेस्ट परीक्षा देते नजर आ रहे हैं. यह सभी अभ्यर्थी फिजिकल टाइगर अकादमी में फिजिकल की तैयारी करते हैं फिजिकल की तैयारी के साथ-साथ रिटेन की तैयारी की जिम्मेदारी भी एकेडमी चला रहे करण टाइगर ने उठाया है. अब एग्जाम सेंटर के लिए बड़े हॉल की आवश्यकता पड़ती है लेकिन करण ने जुगाड़ लगा लिया और एयरपोर्ट के रनवे को ही परीक्षा स्थल बना दिया जहां 300 से अधिक अभ्यर्थी प्रत्येक सप्ताह टेस्ट परीक्षा देते हैं.
इसकी निगरानी खुद करण टाइगर करते हैं. वहीं रनवे पर जब इस तरह की तस्वीर सामने आई तो अन्य लोग भी देख अचंभित रह गए लोग यह सोचने लगे कि इस जगह पर तो हवाई जहाज हेलीकॉप्टर उतरता है लेकिन इस जगह को तो परीक्षा स्थल ही बना दिया गया खुले आसमान के नीचे अभ्यर्थी बड़े ही आराम से टेस्ट परीक्षा देते नजर आए.
अकादमी चला रहे करण टाइगर ने बताया कि पहले फिजिकल की तैयारी करवाते थे जिससे अभ्यर्थियों को काफी दिक्कतें होती थी उनकी सुविधा के अनुसार अब इस अकादमी में फिजिकल के साथ-साथ पढ़ाई की भी सुविधा दी गई है जहां सप्ताह में एक दिन टेस्ट होता है. वहीं एयरपोर्ट परिसर में ही फिजिकल की तैयारी होती है और रनवे पर टेस्ट करवाया जाता है.
इस रनवे पर हजारों अभ्यर्थी बैठकर टेस्ट परीक्षा दे सकते हैं. यहां पर सारी सुविधा उपलब्ध है. इसी को देखते हुए हम लोगों ने इसी रनवे पर टेस्ट एग्जाम लेने का निर्णय लिया. अभ्यर्थी भी बड़े आराम से इस जगह पर बैठकर टेस्ट परीक्षा देते हैं. खुले आसमान के नीचे अभ्यर्थी काफी अच्छा महसूस करते हैं. वहीं सरकार जब तक इस जगह पर कुछ नहीं कर रही है. तब तक इस जगह का इस्तेमाल कर रहे हैं. अगर सरकार का कोई गाइडलाइन आता है तो हम लोग इस जगह को खाली कर देंगे.