February 19, 2026
Trending

सड़े हुए गोबर-ट्राइकोडर्मा से करें ये जुगाड़, सब्जियों की खेती में लगेंगे 4 चांद

  • July 19, 2025
  • 0

Last Updated:July 19, 2025, 12:50 IST Vegetable Farming Tips In July : बरसात के मौसम में अगर कद्दू वर्गीय सब्जियों की खेती करना चाहते हैं तो किसान सड़े

सड़े हुए गोबर-ट्राइकोडर्मा से करें ये जुगाड़, सब्जियों की खेती में लगेंगे 4 चांद

Last Updated:

Yashoraj IT Solutions

Vegetable Farming Tips In July : बरसात के मौसम में अगर कद्दू वर्गीय सब्जियों की खेती करना चाहते हैं तो किसान सड़े हुए गोबर और ट्राइकोडर्मा से ये उपाय कर सकते हैं.भूमि उपचार करने के बाद फसल में फंगस और भूमिगत कीट…और पढ़ें

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में इन दिनों मानसून का कहर देखने को मिल रहा है. भारी बारिश की वजह से सब्जियों की फसल नष्ट हो जाती है. जिसकी वजह से बाजार में हरी सब्जियों के दाम आसमान छूने लगते हैं. अगर आप भी खेती करते हैं और सब्जियों के बढ़ते हुए दाम का फायदा उठाना चाहते हैं. तो अपने खेत में जुलाई महीने में कद्दू वर्गीय सब्जियों उगा सकते हैं. हालांकि सब्जियों की खेती करते समय किसानों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि कम लागत में अच्छा मुनाफा कमाया जा सके.

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम में उगाई जाने वाली हरी सब्जियों में फंगस की समस्या ज्यादा आती है. फंगस की वजह से फसल को नुकसान हो जाता है और लागत भी बढ़ जाती है. ऐसी स्थिति में किसान खेती करते समय ही कुछ जरूरी उपाय कर लें तो कम लागत में अच्छी आमदनी ली जा सकती है. किसान सब्जियों की फसल लगाने से पहले भूमि उपचार जरूर करें. भूमि उपचार जैविक तरीके से करें ताकि पैदा होने वाली उपज की गुणवत्ता अच्छी हो. किसान जुलाई महीने में लौकी, तोरई, करेला और कद्दू उगा सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान
खेत में कद्दूवर्गीय सब्जियां उगाने के लिए जरूरी है कि आपके खेत में जल भराव ना हो. खेत कि जल निकासी अच्छी होनी चाहिए. इसके अलावा किसान खेत की अच्छे से तैयारी करें. खेत की तैयारी करने के लिए गहरी जुताई करें. भूमि उपचार कर लें.

कैसे करें भूमि उपचार?
भूमि उपचार करने के लिए खेत की अंतिम जुताई से पहले किसान 10 किलोग्राम ट्राइकोडर्मा को गोबर की सड़ी हुई खाद में मिलाकर मिट्टी में बिखर दें. उसके बाद खेत की जुताई कर पाटा चला कर समतल करें. कद्दूवर्गीय सब्जियों के बीज लगा सकते हैं. ट्राइकोडर्मा के बेहतर परिणाम पाने के लिए किसान अगर एक सप्ताह पहले गोबर की सड़ी हुई खाद में इसको मिलकर छोड़ दें तो अच्छे परिणाम मिलेंगे.

homeagriculture

सड़े हुए गोबर-ट्राइकोडर्मा से करें ये जुगाड़, सब्जियों की खेती में लगेंगे 4 चांद

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar