February 21, 2026
Trending

सड़क किनारे खड़ी थी स्कूटी, अचनाक हो गई गायब, चोर को देखते ही छूट गई हंसी!

  • May 3, 2025
  • 0

Last Updated:May 03, 2025, 13:40 IST ऋषिकेश पुलिस ने जब एक स्कूटी चोरी की घटना की तहकीकात की तो उनके होश उड़ गए. सड़क किनारे से गायब स्कूटी

सड़क किनारे खड़ी थी स्कूटी, अचनाक हो गई गायब, चोर को देखते ही छूट गई हंसी!

Last Updated:

ऋषिकेश पुलिस ने जब एक स्कूटी चोरी की घटना की तहकीकात की तो उनके होश उड़ गए. सड़क किनारे से गायब स्कूटी को चुराने वाले को देखते ही सब हैरान रह गए. आखिर क्या है चोरी का ये अजीबोगरीब मामला?

सड़क किनारे खड़ी थी स्कूटी, अचनाक हो गई गायब, चोर को देखते ही छूट गई हंसी!

Yashoraj IT Solutions

सड़क किनारे सांड ने की स्कूटी की सवारी (इमेज- फाइल फोटो)

ऋषिकेश में बीते कुछ समय से चोरी की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है. इसमें बाइक से लेकर स्कूटी चोरी भी शामिल हैं. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर यहां चोरी की गई स्कूटी का एक वीडियो शेयर किया गया, जो काफी वायरल हो रहा है. सड़क के किनारे से गायब हुए इस स्कूटी को चुराने वाले को जब सीसीटीवी में देखा गया तो पुलिस भी हैरान रह गई. ये स्कूटी चोर कोई इंसान नहीं बल्कि एक सांड था. जी हां, सही पढ़ा आपने. एक सांढ़ ने ऋषिकेश में सड़क किनारे से स्कूटी ही उड़ा ली.

सोशल मीडिया पर चोरी की इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें एक सांड को सड़क के किनारे खड़ी स्कूटी को दौड़ाते देखा जा सकता है. स्कूटी के मालिक ने सड़क के किनारे अपनी गाड़ी लगाई थी. लेकिन जब बाहर निकला तो उसकी स्कूटी वहां नहीं थी. पुलिस में स्कूटी के चोरी होने का मामला सर्ज करवाया गया. जब जांच के लिए सीसीटीवी चेक किया गया तो स्कूटी मालिक के साथ ही साथ पुलिस भी हैरान रह गई. ये चोरी किसी इंसान ने नहीं बल्कि एक सांड ने की थी.

सीसीटीवी में कैद हुई मजेदार घटना
वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी. इसमें सड़क के किनारे एक सफ़ेद स्कूटी खड़ी नजर आई. उसके बगल से ही एक सांड गुजर रहा था. अचानक जाने सांड को क्या सूझी, उसने स्कूटी की सवारी शुरू कर दी. सड़क के ढलान होने की वजह से स्कूटी आगे बढ़ती गई और सांड उसकी सवारी करता हुआ आराम से चलता गया. इसके बाद उसने स्कूटी को गली के दूसरे छोर तक पहुंचा दिया.दरअसल, ढलान की वजह से स्कूटी चलने लगी थी. लेकिन वीडियो देखकर ऐसा लगा मानो सांड ने ही स्कूटी चलाई थी.

बढ़ रही है खुले में घूमते पशुओं की संख्या
ऋषिकेश में टूरिस्ट्स को सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं की वजह से काफी समस्याएं हो रही है. आए दिन जानवर लोगों को अटैक कर रहे हैं. इसी कड़ी मेंअब ये वीडियो वायरल हो रहा है. इसे देखने के बाद लोगों की भी हंसी छूट गई.कई ने लिखा कि अब नंदी जी को भी स्कूटी चाहिए. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि स्कूटी गलत जगह पार्क थी. सांड ने उसे सही जगह लगा दिया.

homeuttarakhand

सड़क किनारे खड़ी थी स्कूटी, अचनाक हो गई गायब, चोर को देखते ही छूट गई हंसी!

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar