February 20, 2026
Trending

संजू सैमसन बाहर, आरसीबी के खिलाफ नहीं खेलेंगे मैच, रियान पराग होंगे कप्तान

  • April 21, 2025
  • 0

Last Updated:April 21, 2025, 19:16 IST संजू सैमसन आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो गए हैं. चोट की वजह से संजू बैंगलोर नहीं जाएंगे. संजू की वापसी

संजू सैमसन बाहर, आरसीबी के खिलाफ नहीं खेलेंगे मैच, रियान पराग होंगे कप्तान

Last Updated:

संजू सैमसन आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो गए हैं. चोट की वजह से संजू बैंगलोर नहीं जाएंगे. संजू की वापसी कब होगी, इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है.राजस्थान रॉयल्स की मेडिकल टीम ने सैमसन की वापसी की तारीख तय नही…और पढ़ें

संजू सैमसन बाहर, आरसीबी के खिलाफ नहीं खेलेंगे मैच, रियान पराग होंगे कप्तान

Yashoraj IT Solutions

संजू सैमसन आरसीबी के खिलाफ मैच से हुए बाहर.

नई दिल्ली. संजू सैमसन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो गए हैं. चोट की वजह से सैमसन राजस्थान रॉयल्स टीम साथियों संग बैंगलोर के लिए रवाना नहीं होंगे.सैमसन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान हुए मांसपेशियों में खिंचाव से उबर रहे हैं. सैमसन पहले ही लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रॉयल्स के घरेलू मैच से बाहर हो चुके हैं और गुरुवार कोआरसीबी के खिलाफ मैच होना है. रॉयल्स के मेडिकल स्टाफ ने सैमसन की वापसी की तारीख तय नहीं की है.

राजस्थान रॉयल्स ने बयान जारी कर कहा, ‘राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) फिलहाल उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. और वह राजस्थान रॉयल्स मेडिकल स्टाफ के साथ टीम के ‘होम बेस’ पर ही रहेंगे. ‘रिहैबिलिटेशन’ प्रक्रिया के अंतर्गत वह आरसीबी के खिलाफ आगामी मैच के लिए बेंगलुरु नहीं जाएंगे. टीम प्रबंधन उनकी प्रगति पर बारीकी से नजर रख रहा है और उनकी वापसी के लिए मैच दर मैच का दृष्टिकोण अपनाएगा.’

3 दिन तक की बल्लेबाजी… नाइटवाचमैन ने डबल सेंचुरी ठोककर बनाया विश्व कीर्तिमान, 14 साल से अटूट है महारिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने कभी अपना रवैया नहीं बदला, हेड कोच बोले- मैं उनके इस तरह के …

संजू सैमसन (Sanju Samson) की अनुपस्थिति में रियान पराग टीम की अगुआई करना जारी रखेंगे. रियान ने सत्र के पहले तीन मैच में भी रॉयल्स की अगुआई की थी क्योंकि सैमसन को केवल बल्लेबाजी करने की अनुमति थी और उन्हें विकेटकीपिंग करने की अनुमति नहीं मिली थी. सैमसन चौथे मैच से टीम की अगुआई करने से पहले उन तीन मैचों में ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर उतरे थे. सैमसन की अनुपस्थिति में ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग करना जारी रखेंगे. अब तक खेले गए सात मैच में सैमसन ने एक अर्धशतक से 224 रन बनाए हैं.

रियान पराग की अगुआई में राजस्थान रॉयल्स ने चार में से तीन मैच गंवाए और केवल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत हासिल की. ​​राजस्थान रॉयल्स फिलहाल आठ मैच में छह हार के साथ अंक तालिका में आठवें नंबर पर है.

homecricket

संजू सैमसन बाहर, आरसीबी के खिलाफ नहीं खेलेंगे मैच, रियान पराग होंगे कप्तान

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar