February 20, 2026
Trending

'संगठन सृजन' के लिए राहुल गांधी भोपाल में: 4 बैठकें करेंगे, ऐसा है शेड्यूल

  • June 3, 2025
  • 0

Last Updated:June 03, 2025, 00:17 IST Rahul Gandhi Bhopal visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भोपाल में ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत 4 बड़ी बैठकें करेंगे, जिसमें पार्टी की

'संगठन सृजन' के लिए राहुल गांधी भोपाल में: 4 बैठकें करेंगे, ऐसा है शेड्यूल

Last Updated:

Rahul Gandhi Bhopal visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भोपाल में ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत 4 बड़ी बैठकें करेंगे, जिसमें पार्टी की गुटबाजी खत्म करने और 2028 विधानसभा चुनावों की तैयारी पर जोर देंगे. वे सांसद विधाय…और पढ़ें

'संगठन सृजन' के लिए राहुल गांधी भोपाल में: 4 बैठकें करेंगे, ऐसा है शेड्यूल

Yashoraj IT Solutions

भोपाल में राहुल गांधी 4 अहम बैठक करेंगे.

हाइलाइट्स

  • राहुल गांधी भोपाल में 4 बड़ी बैठकें करेंगे.
  • बैठकों में पार्टी की गुटबाजी खत्म करने पर जोर.
  • 2028 विधानसभा चुनावों की तैयारी पर चर्चा होगी.

भोपाल.  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ‘संगठन सृजन अभियान’ को गति देने और मध्य प्रदेश में पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए मंगलवार को भोपाल में 4 बड़ी बैठक करेंगें. आगामी 2028 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, कांग्रेस को आंतरिक गुटबाजी और बिखराव से उबारने के उद्देश्य से राहुल गांधी यहां से संगठन सृजन अभियान की शुरुआत भी करेंगे. इन बैठकों में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों तक, सभी को एकजुट करने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर गहन मंथन किया जाएगा.

राहुल गांधी का यह दौरा मध्य प्रदेश कांग्रेस के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, खासकर तब जब पार्टी हाल ही में लोकसभा चुनावों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है और भीतरघात की खबरों से भी जूझ रही है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद पार्टी में गुटबाजी को ‘कैंसर’ बता चुके हैं, ऐसे में राहुल गांधी के इस दौरे से पार्टी में अनुशासन बहाल करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की उम्मीद है.

राहुल गांधी का भोपाल दौरा: ऐसा है शेड्यूल
राहुल गांधी का पूरा शेड्यूल बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण रहने वाला है, जिसमें वे विभिन्न स्तर के पार्टी पदाधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे. सबसे पहले मंगलवार सुबह 10:30 बजे राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक जो इंदिरा भवन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, भोपाल में होगी उसमें शामिल होंगे. इसका उद्देश्य दौरे की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) के साथ होगी. इस बैठक में राज्य के वरिष्ठ नेता और पार्टी के नीति निर्धारक मौजूद रहेंगे. राहुल गांधी इनसे राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, पार्टी के सामने आ रही चुनौतियों और ‘संगठन सृजन अभियान’ की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे. आगामी रणनीति और बड़े राजनीतिक फैसलों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है.

‘संगठन सृजन अभियान’ में उनकी भूमिका पर सीधा फीडबैक
पार्टी के अनुसार दूसरी बैठक सुबह 11:30 बजे होगी जिसमें वे राज्‍य सभा सांसदों-विधायकों के साथ बैठक करेंगे. राहुल गांधी उनसे उनके संबंधित क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति, सरकार के खिलाफ मुद्दों और ‘संगठन सृजन अभियान’ में उनकी भूमिका पर सीधा फीडबैक लेंगे. यह बैठक चुने हुए प्रतिनिधियों को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगी.

पर्यवेक्षक और PCC द्वारा नियुक्त प्रभारियों के साथ गहन चर्चा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी में तीसरी बैठक दोपहर 12:00 बजे होगी जिसमें पर्यवेक्षकों और प्रभारियों के साथ चर्चा करेंगे. इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा ‘संगठन सृजन’ के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक और PCC द्वारा नियुक्त प्रभारियों के साथ गहन चर्चा होगी. ये पर्यवेक्षक और प्रभारी जमीनी स्तर पर अभियान के क्रियान्वयन और चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. राहुल गांधी उनसे अभियान की प्रगति, वास्तविक जमीनी रिपोर्ट और सामने आ रही बाधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी लेंगे. यह बैठक अभियान की प्रभावशीलता का आकलन करने और भविष्य की रणनीति तय करने के लिए महत्वपूर्ण होगी.

कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, AICC सदस्यों का एक विशाल सम्मेलन
इसके बाद पार्टी सम्मेलन रवींद्र भवन, सरदार वल्लभ भाई पटेल पॉलिटेक्निक चौराहा, भोपाल में होगा. यह दौरे का सबसे बड़ा और सार्वजनिक कार्यक्रम होगा. इसमें राज्य समिति के सदस्य, सभी जिला और ब्लॉक अध्यक्षों, साथ ही AICC सदस्यों का एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. राहुल गांधी इस मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, उन्हें एकजुटता का संदेश देंगे, पार्टी की विचारधारा और भविष्य की दिशा स्पष्ट करेंगे. यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने और उन्हें आगामी चुनावों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है. इस दौरे से उम्मीद की जा रही है कि राहुल गांधी पार्टी में अनुशासन बहाल करने, बिखरे हुए गुटों को एकजुट करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने में सफल होंगे. ‘संगठन सृजन अभियान’ का अंतिम उद्देश्य 2028 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और जनता के बीच अपनी खोई हुई पैठ फिर से बनाना है.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homemadhya-pradesh

‘संगठन सृजन’ के लिए राहुल गांधी भोपाल में: 4 बैठकें करेंगे, ऐसा है शेड्यूल

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar