श्रीलंका से आई बारात, मुजफ्फरपुर में एक दूसरे के हुए किसलय और रुचिका
- April 19, 2025
- 0
Last Updated:April 19, 2025, 21:06 IST Muzaffarpur News in hindi today: कहते हैं कि प्यार जाति, धर्म औऱ मजहब नहीं देखता. इसका उदाहरण मुजफ्फरपुर में तब देखने को
Last Updated:April 19, 2025, 21:06 IST Muzaffarpur News in hindi today: कहते हैं कि प्यार जाति, धर्म औऱ मजहब नहीं देखता. इसका उदाहरण मुजफ्फरपुर में तब देखने को
Last Updated:
मुजफ्फरपुर: प्यार को लेकर तरह-तरह की मिशालें दी जाती हैं. अपने प्यार को पाने के लिए लोग सात समंदर तक चले जाते हैं. कुछ ऐसा ही मामला मुजफ्फरपुर पहुंचे. शुक्रवार को श्रीलंका से बारात लेकर किसलय एकनायके बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां उन्होंने मुजफ्फरपुर की बेटी रुचिका से हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी की. दोनों ने सात फेरे लिए. इस अनोखी शादी का चर्चा खूब हो रही है. मुजफ्फरपुर के लोग इस शादी के साक्षी बने.
मुजफ्फरपुर में एक ऐसी प्रेम कहानी देखने को मिली जहां श्रीलंका के लड़के ने बिहार की लड़की के साथ सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने का वादा पूरा किया. श्रीलंका से आए दुल्हा अब मिथिला के दामाद बन गए हैं. इनकी प्रेम कहानी श्रीलंका में शुरू हुई थी. अब दोनों ने मुजफ्फरपुर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की है. दूल्हे के साथ आए उनके परिजनों ने भोजपुरी गीतों पर ठुमके भी लगाए.
श्रीलंका के कोलम्बो के रहने वाले व्यवसाई अरुण एकनायके और देविका एकनायके के बेटा किसलय एकनायके और मुजफ्फरपुर के हिमांशु किशोर और अपर्णा किशोर कि बेटी रुचिका किशोर की प्रेम कहानी अनूठी है. रुचिका ने बताया कि वर्ष 2019 में किसलय से कोलम्बो यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान मुलाकात हुई थी. यह वह जगह थी जहां दोनों अलग-अलग जगह पढ़ाई करते थे. देखते ही देखते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. हिम्मत करके जब दिल की बात किसलय ने रुचिका के सामने रखी तो उसने प्यार को इज्जत दी और शादी करने को तैयार हो गई.
समस्या अब इसके आगे थी. रुचिका के सामने समस्या थी कि अपने परिवार वालों को ये बात कैसे बताए और शादी के लिए कैसे मनाए. इस पर रुचिका ने अपने चाचा देवांशू किशोर की मदद ली और उनकी मदद से परिवार वाले मान गए. अब किसलय ने रुचिका से मुजफ्फरपुर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर ली है. इस शादी से दोनों काफी खुश हैं. श्रीलंकाई दूल्हे ने कहा कि इस शादी से काफी खुश हूं. उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति खासकर बिहार की संस्कृति से खुशी मिलती है. भारतीय संस्कृति इतनी प्यारी है कि उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है.
किसलय के पिता अरुण एकनायके का कहना ने कहा, “वह तो भारतीय रीति रिवाज के फैन हो चुके हैं. अरुण एकनायके ने कहा कि भारत में बिहार आकर बहुत अच्छा लग रहा है. इस शादी से मैं काफी खुश हूं. यहां के लोग बहुत अच्छे हैं. हम लोग जमकर इस शादी में एन्जॉय कर रहे हैं. इस शादी में लड़के पक्ष से छह लोग ही शामिल हुए, जिसमें दूल्हा किसलय, उनकी मां देविका, पिता अरुण, दो बहनें और कुछ दोस्त शामिल हैं. इन सभी ने बारात में भारतीय और भोजपुरी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए और पूरे रीति रिवाज के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लिया.
