February 20, 2026
Trending

श्रीनगर से BSc, बेंगलुरु से किया MBA, फिर सज्‍जाद गुल कैसे बना TRF का कमांडर

  • April 25, 2025
  • 0

Last Updated:April 25, 2025, 05:27 IST Pahalgam Terror Attack: भारत का मिनी स्विट्जरलैंड पहलगाम की बैसरन घाटी खून से लाल हो गई. जहां की फिजां में हंसी-खुशी घुली

श्रीनगर से BSc, बेंगलुरु से किया MBA, फिर सज्‍जाद गुल कैसे बना TRF का कमांडर

Last Updated:

Pahalgam Terror Attack: भारत का मिनी स्विट्जरलैंड पहलगाम की बैसरन घाटी खून से लाल हो गई. जहां की फिजां में हंसी-खुशी घुली थी, आतंकवादियों की करततू की वजह से वहां अब मातमी सन्‍नाटा पसरा हुआ है. पूरे देश में गम औ…और पढ़ें

श्रीनगर से BSc, बेंगलुरु से किया MBA, फिर सज्‍जाद गुल कैसे बना TRF का कमांडर

Yashoraj IT Solutions

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में निर्दोष और निहत्‍थे लोगों की हत्‍या से देशभर में गम और गुस्‍सा है. (फोटो: पीटीआई)

हाइलाइट्स

  • पहलगाम में दो दर्जन से ज्‍यादा टूरिस्‍ट की हत्‍या से देशभर में गम और गुस्‍सा
  • लश्‍कर से जुड़े द रेजिस्‍टेंस फोर्स का इसमें हाथ, शेख सज्‍जाद गुल है कमांडर
  • सज्‍जाद साल 2002 में दिल्‍ली में हुआ था गिरफ्तार, तिहाड़ जेल में रहा था बंद

नई दिल्‍ली. जम्‍मू-कश्‍मीर को धरती स्‍वर्ग कहा जाता है. पहलगाम की बैसरन घाटी इस स्‍वर्ग की राजधानी से कम नहीं, जहां जाने के लिए हर भारतीय का दिल मचलता है, पर अब शायद ऐसा न हो. पहलगाम की इसी बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने 26 निहत्‍थे लोगों को गोलियों से भून डाला. इस तरह पर्यटकों से आबाद और खुशहाल रहने वाली बैसरन घाटी रक्‍तरंजित हो गई. मासूमों के नरसंहार की निर्ममता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अधिकांश के सिर में गोली मारी गई. इस घटना से जम्‍मू-कश्‍मीर के साथ ही पूरा भारतवर्ष स्‍तब्‍ध रह गया. बताया जा रहा है कि इस घटना को लश्‍कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन TRF यानी द रेजिस्‍टेंस फोर्स के आतंकवादियों ने अंजाम दिया. TRF का नेतृत्‍व तीन कुख्‍यात आतंकवादी कर रहे हैं- साजिद जट, शेख सज्‍जाद गुल और सलीम रहमानी. शेख सज्‍जाद गुल TRF का कमांडर बताया जाता है. इसे 23 साल पहले गिरफ्तार किया गया था. सज्‍जाद गुल को दिल्‍ली की तिहाड़ जेल में रखा गया था.

TRF का कमांडर सज्‍जाद गुल तिहाड़ जेल में ही लश्‍कर आतंकियों में संपर्क में आया था. सज्‍जाद को हवाला के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. लश्‍कर पर प्रतिबंध लगने के बाद TRF बनाया गया था, ताकि दुनिया के नजरों से उसे छुपाया जा सके. साल 1974 में पैदा हुए सज्‍जाद गुल की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई घाटी में ही हुई. उसने श्रीनगर से BSc किया था. आगे की पढ़ाई के लिए वह बेंगलुरु गया और वहां से MBA की पढ़ाई की. सज्‍जाद गुल ने साल 1996 में एमबीए की डिग्री ली थी. इसके बाद उसके कदम राष्‍ट्रविरोधी गतिविधियों की ओर बढ़ गए. वह लगातार देशविरोधी गतिविधियों में शामिल रहने लगा था. आज के दिन वह घाटी के कुख्‍यात आतंकवादियों में से एक बन चुका है, जिसकी तलाश सुरक्षा एजेंसियों को है. बता दें कि TRF को यूएपीए की सख्‍त धाराओं के तहत प्रतिबंध‍ित किया गया है.

23 साल पहले गिरफ्तार हुआ था सज्‍जाद गुल
‘इकोनॉमिक टाइम्‍स’ की रिपोर्ट के अनुसार, सज्‍जाद गुल को हवाला के एक मामले में साल 2002 में गिरफ्तार किया गया था. उसे दिल्‍ली की तिहाड़ जेल में रखा गया था, जहां से वह लश्‍कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के कॉन्‍टैक्‍ट में आया था. साल 2005 में सज्‍जाद को दिल्‍ली से श्रीनगर के सेंट्रल जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था, जहां से उसे अगले साल यानी साल 2006 में छोड़ दिया गया था. सज्‍जाद गुल उर्फ हमजा को साल 2016 तक वॉच लिस्‍ट में रखा गया था. जेल से छूटने के बाद सज्‍जाद गुल पूरी तरह से आतंकी गतिविधियों में संलिप्‍त हो गया उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

10 लाख रुपये का इनाम
सज्‍जाद गुल के कारनामों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एनआईए ने उसके सिर पर 10 रुपये का इनाम रखा है. सज्‍जाद गुल ने साल 2017 में फेक पासपोर्ट हासिल किया था. बताया जाता है कि इसके बाद वह सीमापार जाकर लश्‍कर के समर्थन वाले TRF के लिए पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्‍मीर बेस बनाया और यहीं से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने लगा. एनआईए की जांच में पता चला है कि सज्‍जाद गुल लश्‍कर आतंकियों के साथ मिलकर घाटी के युवाओं को बरगलाने लगा और बाहर के लोगों के साथ ही सुरक्षाकर्मियों पर हमले के लिए उन्‍हें उकसाने का काम शुरू कर दिया. सज्‍जाद गुल की मदद करने वाले कई युवाओं को यूएपीए के प्रावधानों के तहत आतंकवादी घोषित किया गया है.

homenation

श्रीनगर से BSc, बेंगलुरु से किया MBA, फिर सज्‍जाद गुल कैसे बना TRF का कमांडर

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar