शुभम द्विवेदी पर बयान देकर बुरे फंसे अखिलेश, भाजपा ने लिया आड़े हाथ
- April 28, 2025
- 0
Last Updated:April 28, 2025, 14:38 IST भारतीय जनता पार्टी के नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस कर अखिलेश यादव पर निशाना साधा और उनके बयान की
Last Updated:April 28, 2025, 14:38 IST भारतीय जनता पार्टी के नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस कर अखिलेश यादव पर निशाना साधा और उनके बयान की
Last Updated:
रविशंकर प्रसाद और अखिलेश यादव.
लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान पर खूब राजनीति हो रही है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के घर जाने को लेकर किए गए सवाल पर अखिलेश यादव की टिप्पणी का विरोध हो रहा है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस कर अखिलेश यादव पर निशाना साधा और उनके बयान की निंदा की. सोशल मीडिया पर भी अखिलेश यादव का यह बयान खूब वायरल हो रहा है. वहीं लोग सोशल मीडिया पर माफिया मुख्तार अंसारी की मौत पर अखिलेश यादव के बयान और शुभम द्विवेदी पर दिए गए बयान की तुलना कर रहे हैं और अखिलेश यादव का विरोध कर रहे हैं.
