शिक्षक भर्ती घोटाले में नौकरी गंवाने वालों को राहत, दिसंबर तक कर सकेंगे काम
- April 17, 2025
- 0
Last Updated:April 17, 2025, 14:51 IST Bengal Teacher Scam : सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक भर्ती घोटाले में नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों को दिसंबर तक की राहत दी है.
Last Updated:April 17, 2025, 14:51 IST Bengal Teacher Scam : सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक भर्ती घोटाले में नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों को दिसंबर तक की राहत दी है.
Last Updated:
Bengal Teacher Scam : बंगाल में 26000 कर्मचारियों की नौकरी चली गई है.
West Bengal Teacher Scam : पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले के चलते नौकरी गंवाने वाले अध्यापकों को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है. अदालत ने कहा है कि पिछले आदेश के चलते जिन बेदाग सहायक अध्यापकों की नौकरी चली गई थी, वे पढ़ाना जारी रख सकते हैं. अदालत ने कहा है कि ये शिक्षक अकादमिक सत्र जारी रहने के आधार पर नौवीं से 12वीं तक के शिक्षकों को कुछ समय बनाए रखने की छूट दी गई है. हालांकि कोर्ट ने साफ कर दिया है कि ग्रुप सी और ग्रुप डी कर्मचारियों को कोई राहत नहीं दी जाएगी.
चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह शर्त रखी है कि राज्य सरकार 31 मई तक नई भर्ती निकाले और नई नियुक्तियां 31 दिसंबर तक पूरी करे. कोर्ट ने कहा है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वह इसे सख्ती से देखेगी.
26000 टीचिंग स्टाफ की चली गई है नौकरी
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 3 अप्रैल 2025 को सुनवाई करते हुए साल 2016 की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के चलते 26000 शिक्षकों और नॉन टीचिंग स्टाफ की नियुक्तयां रद्द कर दी थी. इसमें 25000 से अधिक वैकेंसी शिक्षकों की है. ये नियुक्तियां पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग ने की थी.
