शादी की अगली सुबह दुल्हन पहुंची ऐसी जगह, बाहर इंतजार करता रहा पति, फिर…
- April 18, 2025
- 0
Last Updated:April 18, 2025, 13:52 IST Bokaro Ajab Gajab News: बोकारो की सिम्मी कुमारी ने शादी के अगले ही दिन दुल्हन के जोड़े में बीए की परीक्षा दी.
Last Updated:April 18, 2025, 13:52 IST Bokaro Ajab Gajab News: बोकारो की सिम्मी कुमारी ने शादी के अगले ही दिन दुल्हन के जोड़े में बीए की परीक्षा दी.
Last Updated:
हाइलाइट्स
कैलाश कुमार / बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो नारी शिक्षा और आत्मबल का प्रतीक बन चुकी है. चंद्रपुरा प्रखंड के घटियारी गांव की सिम्मी कुमारी ने शादी के अगले ही दिन दुल्हन के जोड़े में परीक्षा देकर समाज को यह संदेश दे दिया कि अगर हौसले मजबूत हों, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता.
17 अप्रैल को जहां ज्यादातर लड़कियां शादी के बाद विदाई की भावनाओं में डूबी होती हैं, वहीं सिम्मी ने अपना दायित्व निभाते हुए आरपीएस डिग्री कॉलेज, मदनपुर में बीए पार्ट-1 की इकोनॉमिक्स की परीक्षा दी. खास बात यह रही कि उन्होंने यह परीक्षा अपने शादी के जोड़े में दी, और बाहर उनके पति गौतम कुमार महतो उनका इंतजार करते रहे.
एक दिन पहले, 16 अप्रैल को गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के असुरबांध गांव निवासी गौतम से सिम्मी की शादी हुई थी. शादी की रस्मों के बीच दोनों परिवारों ने मिलकर यह निर्णय लिया कि सिम्मी की पढ़ाई किसी भी हाल में नहीं रुकेगी. इसी सोच ने इस दिन को एक ऐतिहासिक पल में बदल दिया.
सिम्मी बताती हैं, “शुरुआत में थोड़ा संकोच था, लेकिन मेरे पास तैयारी थी और मेरे परिवार और पति का साथ भी. यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैंने शादी के दिन भी अपनी शिक्षा को प्राथमिकता दी.”
सिम्मी के पिता बिगन महतो और ससुर द्वारिका प्रसाद महतो दोनों ने बेटी की पढ़ाई को सबसे ऊपर रखा और समाज को एक मजबूत संदेश दिया कि बेटियों की शिक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए.
सिम्मी के पति गौतम कुमार महतो, जो पेशे से व्यवसायी हैं, ने कहा, “शादी जीवन की शुरुआत है, अंत नहीं. मैं अपनी पत्नी के हर सपने में उसके साथ हूं और उसकी पढ़ाई हमेशा जारी रहेगी.”
