February 21, 2026
Trending

शहर के गर्ल्स हॉस्टल का कुछ ऐसा है हाल, जानें कितनी सुरक्षित हैं आपकी बेटियां

  • May 8, 2025
  • 0

दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली का मुखर्जी नगर कोई आम इलाका नहीं है, बल्कि यह देशभर के छात्र-छात्राओं के सपनों को पूरा करने की जगह है. यहां यूपीएससी,

शहर के गर्ल्स हॉस्टल का कुछ ऐसा है हाल, जानें कितनी सुरक्षित हैं आपकी बेटियां

दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली का मुखर्जी नगर कोई आम इलाका नहीं है, बल्कि यह देशभर के छात्र-छात्राओं के सपनों को पूरा करने की जगह है. यहां यूपीएससी, बैंक और कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र रहते हैं. ये छात्र अपने घर-परिवार से दूर रहकर यहां हॉस्टल या पीजी में रहते हैं. ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि इन हॉस्टलों में क्या सही सुविधाएं मिलती हैं और सुरक्षा का क्या इंतजाम है?

Yashoraj IT Solutions

इन्हीं सवालों के जवाब जानने के लिए लोकल 18 की टीम ने मुखर्जी नगर से 500 मीटर दूर हडसन लेन (नाला रोड) पर जाकर स्थिति का जायजा लिया. यह इलाका हॉस्टलों और पीजी से भरा पड़ा है. हमारी टीम ने यहां चार बड़े गर्ल्स हॉस्टल की पड़ताल की और यह जानने की कोशिश की कि यहां रहने वाली बेटियों को कैसी सुविधाएं और कितनी सुरक्षा मिल रही है.

मिलती हैं ये सुविधाएं
पहला हॉस्टल होमस्टल लग्ज़री गर्ल्स पीजी था, जो चार मंजिला है. यहां पर लिफ्ट, 24 घंटे पानी, एसी, वाई-फाई और सीसीटीवी कैमरे जैसी सुविधाएं हैं. ग्राउंड फ्लोर पर मेस है जहां छात्राएं खाना खाती हैं. सिक्योरिटी गार्ड और उनकी पत्नी यहां 24 घंटे मौजूद रहते हैं. डबल शेयरिंग का किराया ₹16,000 और ट्रिपल शेयरिंग का ₹14,000 है.

नदारद था सब
इसके बाद कैलिबर गर्ल्स हॉस्टल की जांच की गई. यहां ना सिक्योरिटी गार्ड है, ना वार्डन, और ना ही कोई रजिस्टर मेंटेन किया जाता है. हॉस्टल के सभी गेट खुले थे और कोई निगरानी नहीं थी. सिर्फ एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था. खाना थर्ड फ्लोर से नीचे आता है. डबल शेयरिंग का किराया ₹15,000 है और ट्रिपल शेयरिंग की सुविधा यहां नहीं है.

तीसरे हॉस्टल डायमंड पीजी गर्ल्स हॉस्टल में साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है. कमरे एसी, गीजर, अलमारी, टेबल, चेयर से सुसज्जित हैं लेकिन सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं मिला. दो अंजान लड़के नजर आए, जिनकी पहचान नहीं हो सकी. डबल शेयरिंग का किराया ₹14,000 से ₹15,000 के बीच है.

आखिरी हॉस्टल न्यू होम गर्ल्स हॉस्टल था, जो सुरक्षा और व्यवस्था के मामले में सबसे बेहतर मिला. यहां एक महिला वार्डन मौजूद थीं. दो रजिस्टर रखे जाते हैं – एक में छात्राएं खुद आने-जाने की एंट्री करती हैं, और दूसरा वार्डन के पास होता है, जो रात 10 बजे हर कमरे में हाज़िरी लेती हैं. पूरे हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे लगे थे. यहां तीन टाइम खाना, एसी, वाटर कूलर और सिक्योरिटी गार्ड की सुविधा उपलब्ध थी. डबल शेयरिंग का किराया ₹14,000 से ₹15,000 और ट्रिपल शेयरिंग का ₹16,000 से ₹17,000 है.

यह रिपोर्ट बताती है कि मुखर्जी नगर जैसे शिक्षा हब में कुछ हॉस्टल पूरी तरह से सुरक्षित और व्यवस्थित हैं, लेकिन कई हॉस्टल बिल्कुल लापरवाह हैं, जहां बेटियों की सुरक्षा खतरे में है. ऐसे में जरूरी है कि छात्राएं और उनके अभिभावक हॉस्टल चुनते समय जांच-पड़ताल जरूर करें.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar