शहबाज शरीफ के घर के पास गिरा ड्रोन, पाकिस्तान की सेना में मचा हड़कंप
- May 9, 2025
- 0
Last Updated:May 09, 2025, 00:25 IST India Pakistan War: भारत की सेना के जवाबी एक्शन के बाद पाकिस्तान की सेना के हाथ-पांव फूले हुए हैं. वो अपने प्रधानमंत्री
Last Updated:May 09, 2025, 00:25 IST India Pakistan War: भारत की सेना के जवाबी एक्शन के बाद पाकिस्तान की सेना के हाथ-पांव फूले हुए हैं. वो अपने प्रधानमंत्री
Last Updated:
शहबाज शरीफ के घर के पास हमला. (File Photo)
हाइलाइट्स
India Pakistan War: पाकिस्तान की तरफ से आज पहले भारत पर अटैक किया गया. इसके बाद भारतीय सेना ने जब आक्रामक रुख अख्तियार किया तो पाकिस्तान के हाथ-पांव फूल गए. सियालकोट से लेकर लाहौर और इस्लामाबाद तक भारतीय वायुसेना के ड्रोन घुस गए. पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का पैतृक निवास भी इससे अछूता नहीं रहा. लाहौर में उनके घर के पास ड्रोन अटैक हुआ है. इस हमले के बाद पाकिस्तान की आर्मी के हाथ-पांव तक फूले हुए हैं. वो अपने पीएम के घर को बचा नहीं पा रही है. हालांकि जिस वक्त यह घटना हुई शहबाज लाहौर में नहीं बल्कि राजधानी इस्लामाबाद में थे.
पाकिस्तान को दिखाई औकात
आज पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए जम्मू-कश्मीर और पंजाब से लेकर राजस्थान तक की सीमा पर हमले शुरू किए. जम्मू, कठुआ, उधमपुर, पठानकोट, फिरोजपुर, अमृतसर, और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारतीय सेना के ठिकानों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के ड्रोन और मिसाइल हमले किए, लेकिन भारत पहले से तैयार था. S-400 जैसे उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम की बदौलत पाकिस्तान के हर मिसाइल और ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया। इसके बाद बारी थी भारत के जवाबी हमले की, जिसने पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिला दी।
शहबाज के घर के पास गिरा ड्रोन
भारत ने बिना देरी किए तुरंत पलटवार किया। इजरायल-मेड हारोप ड्रोन ने पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश किया और एक के बाद एक सटीक हमले कर पाकिस्तान को धुआं-धुआं कर दिया। भारत के इस भारतीय सेना यहीं नहीं रुकी। पहले लाहौर और सियालकोट में पाक सेना के ठिकानों पर हमले किए। फिर इस्लामाबाद में भी ड्रोन अटैक हुए। इस दौरान लाहौर में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के घर को निशाना बनाया गया।

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें
