व्यापार में तरक्की, छात्रों का मन रहेगा परेशान, प्रेमी रहेंगे खुशहाल, तुला वाले जानें उपाय
- May 29, 2025
- 0
Last Updated:May 29, 2025, 01:31 IST libra rashifal today: आज 29 मई दिन गुरुवार तुला राशि के जातक के लिए बहुत अच्छा रहेगा. आज एक बड़ा फैसला ले
Last Updated:May 29, 2025, 01:31 IST libra rashifal today: आज 29 मई दिन गुरुवार तुला राशि के जातक के लिए बहुत अच्छा रहेगा. आज एक बड़ा फैसला ले
Last Updated:
पूर्णिया: आज 29 मई दिन गुरुवार तुला राशि के जातक के लिए बहुत अच्छा रहेगा. आज बड़ा फैसला लेने की क्षमता भी रहेगी. दोस्त और परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा. इस बारे में औऱ अधिक जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि तुला राशि के जातक के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा. आर्थिक दृष्टि से भी आज का समय काफी अनुकूल है. आज आपको अपने रिश्तेदारों का सहयोग भरपूर मिलेगा. मित्रों से लाभ होता हुआ दिख रहा है. पारिवारिक सुख-सुविधा में भी वृद्धि होगी. पारिवारिक लोगों का सहयोग भी भरपूर मिलेगा. अध्यनरत विद्यार्थी के लिए समय अच्छा है परंतु पढ़ाई पर कम ध्यान देंगे ऐसा प्रतीत हो रहा है.
एक दूजे के लिए रहेंगे समर्पित, प्यार का चढ़ेगा खुमार
प्रेम-प्रसंग में रहने वाले जातकों के लिए आज का दिन सुखद है. अपने साथी का सहयोग भरपूर मिलेगा. एक दूसरे के प्यार में समर्पित रहेंगे. दांपत्य जीवन भी सुखद रहने वाला है. जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा. अधिक बोलने की वजह से बेवजह आपके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं. इसलिए आज आप अपने आप पर और वाणी पर नियंत्रण रखें. यह आपके लिए हितकर होगा.
बेवजह उलझन से बचना जरूरी
नौकरी पेशा और कार्य क्षेत्र में रह रहे लोग अपने से उच्च लोगों से बेवजह उलझने से बचें नहीं आगे चलकर परेशानी में फंस सकते हैं. व्यवसाई क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति के लिए आज बेहतर समय है. आज आपको अच्छे लोगों से संबंध बेहतर करने में सफलता मिलेगी.
आज के दिन करें यह उपाय
आज के दिन तुला राशि के जातकों को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. आज आप केसर का तिलक लगाएं और पीले रंग का वस्त्र धारण करें. नहीं कर सकते हैं तो पीले रंग का रुमाल जरूर रखें.
