वो सरहद पर हमारे लिए जान दे रहे, इधर इनके परिवार तक सुरक्षित नहीं…
- May 16, 2025
- 0
Last Updated:May 16, 2025, 14:21 IST Bareilly News: बॉर्डर पर तैनात आर्मी ऑफिसर के परिवार की हकीकत। दबंगों के डर से पत्नी और बेटियां घर में कैद। आपरेशन
Last Updated:May 16, 2025, 14:21 IST Bareilly News: बॉर्डर पर तैनात आर्मी ऑफिसर के परिवार की हकीकत। दबंगों के डर से पत्नी और बेटियां घर में कैद। आपरेशन
Last Updated:
Bareilly News: बरेली में आर्मी जवान के परिवार के साथ दबंगों की गुंडई
हाइलाइट्स
रामविलास सक्सेना/बरेली. भारत-पाक बॉर्डर पर तैनात एक सैन्य अधिकारी का परिवार बरेली में दबंगों के आगे बेबस हो चुका है. परिवार ने दबंगों के डर से घर से निकलना बंद कर दिया है. आर्मी ऑफिसर हाल ही में छुट्टी पर घर आए थे, लेकिन अचानक ऑपरेशन सिंदूर की वजह से छुट्टियां निरस्त हो गईं और उन्हें बॉर्डर पर वापस बुला लिया गया. ऑफिसर की पत्नी का आरोप है कि घर से निकलने पर दबंग उसे बुरी तरह प्रताड़ित करते हैं और जब महिला ने पुलिस में शिकायत की, तो उसे और उसकी मासूम बेटियों को घर से उठा लेने की धमकी दी गई है. फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन परिवार में दबंगों की दहशत अभी भी कायम है. इस सैन्य अधिकारी के बेबस परिवार ने प्रदेश की योगी सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई है.
ऑपरेशन सिंदूर को अपार सफलता मिलने के बाद आज देश का हर नागरिक अपनी सेनाओं पर गर्व महसूस कर रहा है. वहीं, बरेली के रहने वाले और भारत बॉर्डर पर तैनात आर्मी ऑफिसर वसरत अली का परिवार बरेली में बेबसी की जिंदगी जीने को मजबूर है. आर्मी ऑफिसर वसरत अली की पत्नी अंजुम का कहना है कि उनके पति हाल ही में छुट्टी पर घर आए थे, लेकिन पहलगाम आतंकी वारदात के बाद अचानक छुट्टी निरस्त हो गई और उन्हें बॉर्डर पर पहुंचने का हुक्म मिलते ही वे परिवार को उनके हाल पर छोड़कर चले गए. जाते वक्त उन्होंने कहा, “अंजुम, तुम अपना और बच्चों का ख्याल रखना.”
लेकिन अंजुम का आरोप है कि इलाके के दबंगों ने उसका और उसकी बेटियों का जीना दूभर कर दिया है. वह दबंगों के डर से खुद और बेटियों सहित घर में कैद हैं. सुहागन होते हुए भी एक विधवा की तरह जिंदगी जी रही हैं. दबंग जानते हैं कि महिला के पति आर्मी में हैं और लंबे अरसे के बाद ही छुट्टी पर घर आते हैं. इस वजह से दबंगों की मनमानी के हौसले बुलंद हैं. आरोप है कि दबंग उसकी फोटो गलत तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं और उससे कई बार गुंडा टैक्स भी वसूल चुके हैं. महिला का आरोप है कि आरोपी दबंग बेहद ही अपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उन्होंने पुलिस में शिकायत करने पर बेटियों सहित घर से उठा ले जाने की धमकी दी है.
वहीं, महिला अपनी बच्चियों को घर में बंद कर चुपचाप एसएसपी बरेली के पास पहुंची और उनसे मदद की गुहार लगाई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया. इस वजह से वह बेटियों सहित डरी-सहमी घर में कैद है. फिलहाल अब अंजुम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है. खास बात यह भी है कि दबंग बड़ी राजनीतिक पहुंच के बताए जा रहे हैं और उनका बड़ा आपराधिक इतिहास भी है. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है कि आखिर आर्मी ऑफिसर की पत्नी के आरोपों में कितनी सच्चाई है?

Principal Correspondent, Lucknow
