वो शख्स, जिसका नाता है बच्चन-कपूर फैमिली से, न खुद स्टार न बीवी हीरोइन
- April 17, 2025
- 0
Last Updated:April 17, 2025, 15:49 IST निखिल नंदा, राज कपूर और अमिताभ बच्चन से संबंध रखते हैं. उनका ससुराल बच्चन फैमिली और खुद का परिवार कपूर फैमिली से
Last Updated:April 17, 2025, 15:49 IST निखिल नंदा, राज कपूर और अमिताभ बच्चन से संबंध रखते हैं. उनका ससुराल बच्चन फैमिली और खुद का परिवार कपूर फैमिली से
Last Updated:
वो शख्स, जिसका नाता है बच्चन-कपूर फैमिली से, न खुद स्टार न बीवी हीरोइन, फिर भी है ₹36000 करोड़ का साम्राज्य
हाइलाइट्स
बॉलीवुड के बड़े परिवारों के बारे में पूछा जाए तो बिना कोई संदेह दो नाम होंगे. एक बच्चन परिवार और दूसरा कपूर खानदान. फिल्म जगत में तो कपूर खानदान काफी योगदान रहा है तो बच्चन परिवार ने हमें महानायक दिया. लेकिन आप ऐसे शख्स के बारे में जानते हैं. जिनका कनेक्शन दोनों परिवार से हैं. तो चलिए आपको इनसे मिलवाते हैं.
राज कपूर और अमिताभ बच्चन से संबंध रखने वाले ये हैं बिजनेस टायकून निखिल नंदा. जिनका ससुराल है बच्चन फैमिली और खुद का परिवार ताल्लुक रखता है कपूर फैमिली से. वह खुद बॉलीवुड या इंडस्ट्री से जुड़े कामों में कभी नहीं आए. लेकिन वह हमेशा चर्चा में रहे. इसकी वजह था परिवार. दोनों परिवारों में कई स्टार्स हुए और वह भी सुर्खियां बटोरते.
कौन हैं निखिल नंदा, कैसे हैं बॉलीवुड से संबंध
निखिल नंदा का जन्म राजन नंदा परिवार में दिल्ली में हुआ. 1974 की पैदाइश रखने वाले निखिल की मां रितु नंदा हैं जो कि राज कपूर की बेटी हैं. मतलब ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर की सगी बहन. इस नाते वह करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, अदार जैन और करीना कपूर से भी संबंध रखते हैं. ये उनके फर्स्ट कजिन हैं. रणबीर कपूर की शादी आलिया भट्ट से हुई तो इस हिसाब से उनका रिश्ता अब भट्ट साहब से भी हो गया. निखिल नंदा के नीतू कपूर रिश्ते में मामी हुईं और इसी नाते श्वेता बच्चन की वह ममिया सास हुईं.
निखिल नंदा का जुड़ा बच्चन परिवार से रिश्ता
साल 1997 में निखिल नंदा ने श्वेता बच्चन से शादी की. वह जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की इकलौती बहन हैं और उनके भैया भाभी अभिषेक और ऐश्वर्या राय हैं. श्वेता और निखिल के भी दो बच्चे हैं नव्या नवेली और अगस्त्य. जहां नव्या पापा के बिजनेस में इंटरेस्ट रखती हैं तो अगस्त्य में नाना मामा के जीन हैं और वह उनकी तरह एक्टर बनना चाहते हैं. उन्होंने साल 2023 में द आर्चीज से डेब्यू भी किया.
निखिल नंदा का बिजनेस
अब आते हैं निखिल नंदा के बिजनेस पर. आखिर वह क्या करते हैं. निखिल ने यूएस से अपनी पढ़ाई लिखाई पूरी की और फिर वह परिवार के कारोबार से जुड़ गए. उनके दादा ने ही एस्कॉर्ट ग्रुप बनाया. एक वक्त ऐसा था जब एस्कॉर्ट्स कंपनी कई चुनौतियों का सामना कर रही थीं. ऐसे में निखिल ने इस कंपनी को दोबारा जिंदा किया. पापा और परिवार के साथ मिलकर वह कंपनी के निदेशक के रूप में जुड़े और कंपनी की बागडोर संभाली. ये साल था 2013 जब उनके पिता का निधन हो गया और कामकाज की पूरी जिम्मेदारी उनपर आ गई.
अब इनकी कंपनी के हिसाब-किताब को भी समझिए
2021 में, एस्कॉर्ट्स लिमिटेड ने कुबोटा कॉर्पोरेशन के साथ साझेदारी की. अगले साल कंपनी का नाम बदलकर एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड रख दिया गया और निखिल को कंपनी का चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) बनाया गया. अप्रैल 2025 तक, कई रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप 4.1 अरब डॉलर (लगभग ₹36,000 करोड़) से भी ज्यादा है. 2024 में कंपनी की सालाना कमाई करीब 1.1 अरब डॉलर (यानी ₹9200 करोड़) रही.
