Vaishakh Purnima 2025: तुलसी को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां माता लक्ष्मी स्वयं वास करती हैं. इससे घर में साल भर समृद्धि रहती है. नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाता है. वहीं, कुछ दिनों में वैशाख पूर्णिमा आने वाली है. पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ तुलसी पूजा का भी विधान है. पूजा के साथ-साथ तुलसी में कलावा भी बांधना चाहिए, लेकिन कलावा बांधने के कुछ नियम हैं. अगर इस नियम को सही से माना तो ये धन प्रदायक उपाय बन जाएगा.
वैशाख पूर्णिमा पर बन रहे कई शुभ योग
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 को बताया कि इस साल वैशाख पूर्णिमा 12 मई को है. वैशाख पूर्णिमा को ही बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है. वैशाख पूर्णिमा के दिन रवि योग, भद्रावास योग, वरियान योग सहित कई मंगलकारी योग बन रहे हैं. इस शुभ योग में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा से घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी. साथ ही इस दिन तुलसी में कलावा बांधने से हर मनोकामना पूर्ण होगी.
तुलसी में कलावा बांधने का नियम
ज्योतिषाचार्य बताते हैं, वैशाख पूर्णिमा पर तुलसी में नियम के अनुसार कलावा बांधा जाए तो घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी. पूर्णिमा के दिन प्रातः स्नान कर तुलसी के पौधे में जल अर्पण करें और सिंदूर लगाएं. इसके बाद एक हल्दी की गांठ कलावा में बांधकर उस कलावा को तुलसी के पौधे में बांध दें. इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी, घर में धन रुकेगा. आर्थिक तंगी दूर होगी. ध्यान रहे कि कलावा लाल रंग का ही होना चाहिए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.