वृश्चिक वालों को है अच्छी जगह घूमने मौका, आज लहसुन-प्याज से रहें दूर
- June 1, 2025
- 0
Last Updated:June 01, 2025, 00:12 IST scorpio horoscope today: ज्योतिष में बहुत से लोग विश्वास करते हैं और उसके बताए उपायों और तरीकों का पालन भी करते हैं.
Last Updated:June 01, 2025, 00:12 IST scorpio horoscope today: ज्योतिष में बहुत से लोग विश्वास करते हैं और उसके बताए उपायों और तरीकों का पालन भी करते हैं.
Last Updated:
दरभंगा: आज 1 जून 2025 का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, उनके लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा या फिर होगा कुछ अशुभ. इस बारे में ज्योतिषीय गणना क्या कहती है. ये सब जानकारी हम आपको ज्योतिष के जानकार डॉक्टर कुणाल कुमार झा के जरिए देंगे. डॉक्टर कुणाल कुमार कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष हैं. उनसे यह भी जानेंगे कि क्या वृश्चिक राशि वालों के ग्रह में कोई दोष है या फिर कुंडली में कोई खोट है. अगर ऐसा कुछ है भी तो उसका उपाय क्या है. ये सब हम आपको आगे बताने जा रहे हैं.
आज 1 जून 2025 को वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्तमस्त सूर्य होने के कारण विभिन्न जगहों पर घूमने फिरने का योग बन रहा है. इसके साथ ही, नवमस्त चंद्रमा होने के कारण मान सम्मान की प्राप्ति कारक योग बन रहा है.
ग्रहों की स्थिति और उसके प्रभाव
सूर्य सप्तमस्त होने से घूमने फिरने का योग बन रहा है. चंद्रमा नवमस्त होने से मान सम्मान की प्राप्ति कारक योग बन रहा है. मंगल नवमस्त होने से शारीरिक पीड़ा कारक योग बन रहा है. बुध सप्तमस्त होने से घर में या मित्रों के साथ मनमुटाव या बाद विवाद कारक योग बन रहा है. बृहस्पति अष्टमस्त होने से क्लेश कारक योग बन रहा है. राहु पंचमस्त होने से शोक कारक योग बना रहा है. शनि: धन और संतान के पक्ष में ह्रास कारक योग बना रहा है.
उपाय
इन ग्रहों की स्थिति और प्रभावों से बचने के लिए आज के दिन लाल वस्त्र धारण करना चाहिए. नमक और लहसुन-प्याज से परहेज करें. आज के दिन नमक, लहसुन और प्याज नहीं खाना चाहिए. बाल्मिकी आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. सूर्य की आराधना करें. इसके लिए सूर्य को गाय के दूध से अर्घ प्रदान करें. इन उपायों को अपनाकर आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं और संभावित चुनौतियों का सामना कर सकते हैं. ऐसे में आप ज्योतिषाचार्य के बताए गए उपायों को कर परेशानियों से बच सकते हैं.
