वृश्चिक राशि वालों के लिए आज 2 बजे के बाद बन रहा है अशुभ कारक, करें यह उपाय
- May 10, 2025
- 0
Last Updated:May 10, 2025, 00:06 IST scorpio horoscope today: मंगल नवमस्त होने के कारण पीड़ा कारक योग बन रहा है. बुद्ध भी रोग कारक योग बना रहा है
Last Updated:May 10, 2025, 00:06 IST scorpio horoscope today: मंगल नवमस्त होने के कारण पीड़ा कारक योग बन रहा है. बुद्ध भी रोग कारक योग बना रहा है
Last Updated:
दरभंगा: आज 10 मई 2025 को वृश्चिक राशि के लोगों का दिन कैसा रहेगा और ज्योतिषीय गणना आज के दिन के बारे में क्या कहती है इसकी सटीक जानकारी हम आपको देंगे. इस बारे में हमने कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागअध्यक्ष , डॉक्टर कुणाल कुमार से बात की. उनसे यह भी जाना कि आज का दिन वृश्चिक वालों के लिए शुभकारक रहेगा या फिर अशुभ कारक. हम ज्योतिष के अनुसार आपको इनके उपाय भी बताएंगे.
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का जो समय है यानी 10 मई 2025 दिन शनिवार का दिन 2:00 बजे के बाद ज्यादा अशुभ कारक योग बना रहा है. अनावश्यक अपव्यय आदि कारक योग बन रहा है. मातृ पक्ष में भी कष्ट आदि कारक योग बन रहा है क्योंकि 1:56 बजे के बाद चंद्रमा आठवें घर में चला जाएगा. इस कारण भवन, भूमि और वाहन इत्यादि पक्ष से पीड़ा कारक योग बन रहा है. मंगल नवमस्त होने के कारण पीड़ा कारक योग बन रहा है. बुद्ध भी रोग कारक योग बना रहा है और शनि-संतान आदि पक्ष में ह्रास कारक योग बन रहा है. राहु शोकाकुल कारक योग भी बन रहा है अतः सभी प्रकारों से अशुभ तत्वों की प्राप्ति कारक योग बन रहा है अतः अशुभ तत्व जन्य दोष के समन के लिए आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक को काला वस्त्र धारण करना लाभ कारक होगा.
उपाय
पीपल के जड़ में काला तिल, गुड़ और जल मिलाकर अर्पण करना श्रेष्ठ होगा और चमेली के तेल में सिंदूर को घोल कर हनुमान जी के ऊपर अर्पण करना शुभ कारक होगा. इसके साथ ही वाल्मिकीकृत सुंदरकांड का पाठ करना और काला उड़द दान करना फायदेमंद होगा. आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक को छूरी दान करना भी श्रेष्ठ कर होगा इससे अशुभतत्वों में कमी होगी. आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कुल मिलाकर सभी ग्रहों से पीड़ा और कष्ट कारक योग बन रहे हैं. इन सभी दोषों से बचने के लिए लिए ज्योतिषाचार्य के बताए गए उपायों से इसमें कमी ला सकते हैं.
