विमल नेगी केसः CBI जांच में दखल से इंकार, SP संजीव गांधी को आशिंक राहत
- June 5, 2025
- 0
Last Updated:June 05, 2025, 16:18 IST Himachal Vimal Negi Case: हिमाचल प्रदेश के विमल नेगी केस में शिमला के एसपी संजीव गांधी की याचिका पर हाईकोर्ट से हल्की
Last Updated:June 05, 2025, 16:18 IST Himachal Vimal Negi Case: हिमाचल प्रदेश के विमल नेगी केस में शिमला के एसपी संजीव गांधी की याचिका पर हाईकोर्ट से हल्की
Last Updated:
एसपी शिमला ने डीजीपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
हाइलाइट्स
शिमला. छुट्टी पर चल रहे शिमला के एसपी संजीव गांधी को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से हल्की राहत मिली है. अदालत ने 23 मई को सिंगल बेंच द्वारा दिए गए आदेशों में की गई कुछ टिप्पणियों को लेकर राहत दी है.अदालत ने एसपी संजीव गांधी और एसआईटी के अन्य सदस्यों की व्यक्तिगत और पेशेवर प्रतिष्ठा को नुकसान न पहुंचे, इस दलील को स्वीकार करते हुए स्पष्ट किया कि उन्हें अपनी बात रखने का पूरा मौका नहीं मिला. कोर्ट ने माना कि एसआईटी की जांच रिपोर्ट की विस्तृत व्याख्या करने का अवसर संबंधित अधिकारियों को नहीं दिया गया. गौरतलब है कि एलपीए के कुछ बिंदुओं पर ही सुनवाई हाईकोर्ट करेगा.
विमल नेगी की मौत की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेशों को चुनौती देने वाले छुट्टी पर चल रहे शिमला के संजीव गांधी की याचिका पर मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधेवालिया और जस्टिस रंजन शर्मा की खंडपीठ में सुनवाई हुई. 23 मई को हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के आदेश के खिलाफ संजीव गांधी ने व्यक्तिगत क्षमता में लेटर्स पेटेंट अपील (एलपीए) दायर की है.
गौरतलब है कि शिमला पुलिस की एसआईटी की जांच को लेकर पहले ही कई सवाल उठ चुके हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इसकी जांच सीबीआई को सौंपी जा चुकी है.

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from …और पढ़ें
13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from … और पढ़ें
