विंग कमांडर पर अटैक, बीवी के साथ दुव्यर्वहार, कर्नाटक में ये क्या हो रहा?
- April 21, 2025
- 0
Last Updated:April 21, 2025, 16:45 IST बेंगलुरु में इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर सौरव बोस और उनकी पत्नी पर हमला हुआ. बाइक सवार ने बोस को चाबी से
Last Updated:April 21, 2025, 16:45 IST बेंगलुरु में इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर सौरव बोस और उनकी पत्नी पर हमला हुआ. बाइक सवार ने बोस को चाबी से
Last Updated:
बेंगलुरु में विंग कमांडर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया.
हाइलाइट्स
इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर और उनकी पत्नी पर बेंगलुरु में हवाई अड्डे जाते समय कुछ लोगों ने हमला कर दिया. विंग कमांडर के चेहरे और सिर पर चोटें आईं हैं. अधिकारी ने खुद इसका वीडियो शेयर किया है. विंग कमांडर सौरव बोस ने बताया कि कैसे एक बाइक सवार पीछे से उनकी कार के पास आया और कन्नड़ में उन्हें गाली देने लगा. बोस की पत्नी, स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता, उन्हें बेंगलुरु के सीवी रमन नगर में डीआरडीओ कॉलोनी से हवाई अड्डे तक ले जा रही थीं.
अधिकारी ने बताया, पीछे से एक बाइक आई और हमारी कार रोकी… उस आदमी ने कन्नड़ में मुझे गाली देना शुरू कर दिया. जब उन्होंने मेरी कार पर डीआरडीओ का स्टिकर देखा और कहा ‘तुम डीआरडीओ के लोग हो’, तो उन्होंने मेरी पत्नी को गाली दी और मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सका.” जब बोस उससे भिड़ने के लिए गाड़ी से बाहर निकले, तो बाइक सवार ने कथित तौर पर उनके माथे पर चाबी से वार किया. इसके बाद बाइक सवार ने कथित तौर पर उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंका, जिससे बोस के सिर पर फिर से पत्थर लगा.
