February 21, 2026
Trending

वाराणसी की सड़कों पर दौड़ेंगे ई-ऑटो… यहां बनाया जाएंगे चार्जिंग स्टेशन!

  • May 2, 2025
  • 0

Last Updated:May 02, 2025, 17:32 IST Varanasi News : वाराणसी में जल्द ही ई-ऑटो सेवा शुरू होगी. चौकाघाट फ्लाईओवर के पिलर नंबर 21 से 28 के बीच चार्जिंग

वाराणसी की सड़कों पर दौड़ेंगे ई-ऑटो… यहां बनाया जाएंगे चार्जिंग स्टेशन!

Last Updated:

Varanasi News : वाराणसी में जल्द ही ई-ऑटो सेवा शुरू होगी. चौकाघाट फ्लाईओवर के पिलर नंबर 21 से 28 के बीच चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है. ईटीओ मोटर्स 100 ई-ऑटो का संचालन करेगी. इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को …और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
शहर

शहर में चलेंगे ई ऑटो

हाइलाइट्स

  • वाराणसी में जल्द ही ई-ऑटो सेवा शुरू होगी.
  • चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे चार्जिंग स्टेशन बनेगा.
  • ई-ऑटो से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को फायदा होगा.

वाराणसी : वाराणसी में सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए जल्द ही एक नई सेवा की शुरुआत होने वाली है. शहर की प्रमुख सड़कों पर अब जल्द ही ई-ऑटो दौड़ते नजर आएंगे. इसके लिए चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है. इस चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत के बाद काशी में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी फायदा होगा. सिटी ट्रांसपोर्ट की इस नई सेवा की शुरुआत के बाद लोग किफायती दरों पर सफर कर पाएंगे.

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पाण्डेय ने बताया कि चौकाघाट फ्लाईओवर के पिलर नंबर 21 से 28 के बीच ई-ऑटो के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है. ईटीओ मोटर्स नाम की कंपनी यहां से 100 ई-ऑटो का संचालन करेगी, जिन्हें शहर के अलग-अलग रूटों पर चलाया जाएगा.

स्टेशन पर होंगी ये सुविधाएं
एक हजार वर्गमीटर में बन रहे इस चार्जिंग स्टेशन में ई-ऑटो की पार्किंग, चार्जिंग और मेंटेनेंस का काम किया जाएगा. इसके अलावा यहां पेयजल, बैठने और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी होंगी. इस पूरे चार्जिंग स्टेशन की देखरेख और मेंटेनेंस का काम ईटीओ मोटर्स करेगी. इसके लिए सिटी ट्रांसपोर्ट और कंपनी के बीच करार हुआ है. हालांकि, इन 100 ई-ऑटो को किन-किन रूटों पर चलाया जाएगा, यह अभी तय नहीं हुआ है.

इन रूटों पर चलाने की तैयारी
जानकारी के अनुसार, इन ई-ऑटो को काशी विश्वनाथ, लंका, मैदागिन, कचहरी, सारनाथ, चांदपुर, भोजूबीर सहित अन्य रूटों पर चलाने की योजना है. हालांकि, इन रूटों पर यात्रियों को कितना किराया देना होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है. लेकिन सड़कों पर इसके संचालन से पहले इसका किराया तय हो जाएगा. इसके लिए जल्द ही एक बैठक की जाएगी जिसमें सब कुछ तय किया जाएगा.

homeuttar-pradesh

वाराणसी की सड़कों पर दौड़ेंगे ई-ऑटो… यहां बनाया जाएंगे चार्जिंग स्टेशन!

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar