February 21, 2026
Trending

लेफ्ट ने JNU में लहराया परचम, 10 साल बाद वामपंथियों के गढ़ में ABVP की वापसी

  • April 28, 2025
  • 0

Last Updated:April 28, 2025, 02:37 IST JNU Students Union Elections Result: जेएनयू छात्र संघ चुनाव 2025 में AISA-DSF गठबंधन ने तीन पद जीते, जबकि ABVP ने एक पद

लेफ्ट ने JNU में लहराया परचम, 10 साल बाद वामपंथियों के गढ़ में ABVP की वापसी

Last Updated:

JNU Students Union Elections Result: जेएनयू छात्र संघ चुनाव 2025 में AISA-DSF गठबंधन ने तीन पद जीते, जबकि ABVP ने एक पद पर जीत दर्ज की. नितीश कुमार प्रेसिडेंट, मनीषा वाइस-प्रेसिडेंट, मुन्तेहा महासचिव और वैभव मी…और पढ़ें

लेफ्ट ने JNU में लहराया परचम, 10 साल बाद वामपंथियों के गढ़ में ABVP की वापसी

Yashoraj IT Solutions

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते लेफ्ट पार्टी के समर्थक.

JNUSU Elections Result 2025: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र संघ चुनाव रविवार देर रात समाप्त हुए, जिसमें ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फ्रंट (DSF) के वामपंथी गठबंधन ने चार में से तीन केंद्रीय पैनल पदों पर जीत हासिल की.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एक पद पर जीत दर्ज की. AISA के नितीश कुमार को प्रेसिडेंट घोषित किया गया, DSF की मनीषा को वाइस-प्रेसिडेंट चुना गया, DSF की मुन्तेहा ने महासचिव (जेनरल सेक्रेटरी) का पद जीता, और ABVP के वैभव मीना को संयुक्त सचिव (ज्वॉइंट सेक्रेटरी) चुना गया.

एक दशक में पहली बार, ABVP ने JNUSU के सेंट्रल पैनल में वापसी की है, जो 2016 से लगातार वामपंथी संघ का गढ़ रहा है. यह तब हुआ जब यूनाइटेड लेफ्ट – AISA और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने इस साल के चुनाव में अलग-अलग रास्ते अपनाए.

चुनाव में AISA ने DSF के साथ एक पैनल बनाया, जबकि SFI ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF), बिरसा अंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन (BAPSA) और प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन (PSA) के साथ गठबंधन किया था.

2024-25 JNUSU चुनावों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था, जिसमें कुल लगभग 70 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई. इस दौरान 69.6 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने मतदान किया, जो 2023 में 73 प्रतिशत मतदान से थोड़ा कम था, लेकिन फिर भी 2012-13 से 2023-24 के बीच सबसे अधिक का था. लगभग 7,906 योग्य मतदाताओं में से 5,500 छात्रों ने अपने मत डाले.

homedelhi-ncr

लेफ्ट ने JNU में लहराया परचम, 10 साल बाद वामपंथियों के गढ़ में ABVP की वापसी

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar