लेडी कांस्टेबल को था खूबसूरती का घमंड, थाने पहुंचते ही हुई सस्पेंड
- May 4, 2025
- 0
Last Updated:May 04, 2025, 00:18 IST Bagaha Latest News : बिहार के बगहा थाना परिसर में तैनात महिला सिपाही प्रियांशी को अपनी खूबसूरती पर बहुत नाज था. वह
Last Updated:May 04, 2025, 00:18 IST Bagaha Latest News : बिहार के बगहा थाना परिसर में तैनात महिला सिपाही प्रियांशी को अपनी खूबसूरती पर बहुत नाज था. वह
Last Updated:
बिहार के बगहा थाना परिसर में तैनात महिला सिपाही प्रियांशी वर्दी में बनाती थी रील्स, एसपी ने किया सस्पेंड
बगहा. सोशल मीडिया की लत और वर्दी की गरिमा को नजरअंदाज करना महिला सिपाही को भारी पड़ गया. बगहा थाना परिसर स्थित कंट्रोल रूम में तैनात महिला सिपाही प्रियांशी ड्यूटी के दौरान वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. महिला सिपाही ‘पपी प्रिया’ नाम से सोशल मीडिया अकाउंट से एक्टिव है. इंस्टाग्राम समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर लगातार वीडियो और रील्स पोस्ट करती थी. कई वीडियो ड्यूटी के दौरान और वर्दी में ही शूट किए गए थे. मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने मामले की जांच कराई. आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की.
बगहा पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने बताया, ‘कल ही हमें सूचना मिली थी. एसआई बगहा संजय पाठक को जांच सौंपी गई थी. फिर महिला सिपाही को पहले भी सस्पेंड किया जा चुका है. पहले भी वीडियो बनाने के आरोप में उस पर एक्शन लिया गया था. चेतावनी भी दी गई थी.’
एसपी सरोज ने कहा, ‘पुलिस विभाग में कार्यरत हर अधिकारी और कर्मचारी से अनुशासन, वर्दी की गरिमा और मर्यादा का पालन करने की अपेक्षा की जाती है. किसी भी प्रकार की लापरवाही, सोशल मीडिया पर वर्दी के दुरुपयोग के मामलों में कठोर कार्रवाई के जाएगी.’
महिला सिपाही की कई रील मिली है. एक रील में वह अपना चेहरा छुपाते हुए है और बैकग्राउंड में सांन्ग चलता है, ‘तू अदा है, तू मुहब्बत, तू ही मेरा प्यार है, क्या करूं मैं, क्या करूं मैं, दिल को तो इनकार है.’ एक अन्य रील में बैकग्राउंड में सॉन्ग चलता है, ‘मालिक हो तुम सेवक हूं मै, किस बात का है मुझको है गम.’
सबसे आपत्तिजनक रील
महिला कांस्टेबल प्रियांशी की एक रील पुलिस की वर्दी में वायरल हो रही है. इस वर्दी में बैकग्राउंड से आवाज आती है, ‘इतनी सुंदर हूं मैं क्या करूं…भजन कर ले…भजन कर ले.’ इस रील में फोटो पर अंग्रेजी में लिखा है, ‘मैं खूबसूरत ही नहीं हूं बल्कि वर्दी प्रेमी भी हूं.’
प्रिया पपी (Priya Pappy) के नाम से प्रियांशी का यूट्यूब पर वेरिफाइड चैनल भी है. चैनल में 1.43 लाख सब्सक्राइबर हैं. चैनल को खंगालने पर पता चला कि प्रियांशी अपनी निजी जिंदगी के वीडियो बनाती थी. वीडियो हर तरह के बनाए गए. करवा चौथ, लड़का-लड़की की दोस्ती, शादी, हसीन दूल्हा जैसे कई विषयों पर प्रियांशी ने वीडियो बनाए हैं.
