लीची से बनाएं टेस्टी और हेल्दी फ्रोजन डेजर्ट, इसे खाते ही हो जाएंगे रिफ्रेश
- May 29, 2025
- 0
Last Updated:May 29, 2025, 12:34 IST गर्मी के मौसम में खुद को रिफ्रेश और कूल रखने के लिए कोई शिकंजी पीता है, कोई जूस तो कोई शेक. कुछ
Last Updated:May 29, 2025, 12:34 IST गर्मी के मौसम में खुद को रिफ्रेश और कूल रखने के लिए कोई शिकंजी पीता है, कोई जूस तो कोई शेक. कुछ
Last Updated:
लीची ठंडा फंडा में विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है (Image-Canva)
हाइलाइट्स
Recipe of Litchi Thanda funda: इस समय बाजार में लीची खूब बिक रही हैं. यह फल जितना जूसी और टेस्टी होता है, गर्मी में इसे खाना फायदेमंद भी होता है. आपने लीची का जूस तो कई बार पिया होगा लेकिन क्या आपने कभी इससे फ्रोजन डेजर्ट बनाया है. घर पर इसे बनाना बेहद आसान है. बच्चों से लेकर बड़े तक इसे एंजॉय करेंगे.
लीची ठंडा फंडा बनाने के लिए सामग्री:
1/2 किलो लीची
1/2 चम्मच नमक
1/2 चम्मच मिर्च
1 चम्मच चीनी (वैकल्पिक)
2 चम्मच नींबू का रस
1 कप बर्फ के टुकड़े
4-5 पुदीने के पत्ते
लीची ठंडा फंडा बनाने की विधि: सबसे पहले आधा किलो लीची को छीलें और उसकी गुठली को निकाल दें. अब एक ट्रे में लीची के गूदे को फ्रीजर में ठंडा होने को रख दें. अब एक प्लेट में चीनी और नमक डालें. साथ में एक गिलास लें.इसके ऊपर के हिस्से पर नींबू का रस लगाएं और इसे नमक और मिर्च से कोट करें. जब लीची ठंडी होकर बर्फ की तरह हो जाएं तो उसे निकाल लें. अब फ्रोजन लीची को एक ब्लेंडर में डालें. इसमें आप चिनी या कोई अपनी पसंद का स्वीटनर डाल सकते हैं लेकिन अगर आप इसे नहीं डालना चाहते तो इस स्टेप को छोड़ दें. इसमें नींबू का जूस और बर्फ के टुकड़े मिलाकर ग्राइंड कर लें. इसका टेक्सचर स्मूथ हो जाएगा. अब इन फ्रोजन लीची को ग्लास में सर्व करें. इसे पुदीने के पत्तों से गार्निश करें. इसके ऊपर आप रूह अफजा भी डाल सकते हैं.
