लंबे समय तक स्टोर करना है लहसुन? इन ट्रिक्स गर्मी में भी नहीं होगा खराब
- May 4, 2025
- 0
Garlic Storage Tips: खाने में स्वाद और फ्लेवर लाना हो तो लहुसन का इस्तेमाल सबसे पहले दिमाग में आता है. यह न केवल खाने में स्वाद को इंप्रूव
Garlic Storage Tips: खाने में स्वाद और फ्लेवर लाना हो तो लहुसन का इस्तेमाल सबसे पहले दिमाग में आता है. यह न केवल खाने में स्वाद को इंप्रूव
Garlic Storage Tips: खाने में स्वाद और फ्लेवर लाना हो तो लहुसन का इस्तेमाल सबसे पहले दिमाग में आता है. यह न केवल खाने में स्वाद को इंप्रूव करता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है. अगर आप रोज लहसुन का सेवन करें तो आपकी इम्यूनिटी अच्छी रहेगी और आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे. इतने गुणों से भरपूर होने की वजह से यह दुनियाभर के हर किचन में मिल ही जाता है. लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि घर पर अगर अधिक लहसुन ले जाएं तो ये कुछ ही दिनों में काले हरे होकर खराब हो जाते हैं. तो सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि लसहुन को स्टोर करने का सही तरीका क्या है, जिससे ये लंबे समय तक खराब न हो.
लहसुन स्टोर करने का सही तरीका(Best Ways To Store Garlic For Long Time)–
-लहसुन को हमेशा कमरे के तापमान पर हवादार जगह में रखें. इसके लिए जाली वाली टोकरी या खुला बास्केट सबसे बेहतर होता है.
-आपके पास तनों सहित लहसुन है, तो उन्हें छोटी-छोटी गांठों में बांधकर किसी ठंडी और अंधेरी जगह पर लटका दें. इससे वे लंबे समय तक सुरक्षित रहेंगे.
-लहसुन को फ्रिज के क्रिस्पर ड्रॉअर में स्टोर किया जा सकता है, क्योंकि वहां हल्की नमी बनी रहती है. लेकिन ध्यान रखें कि इस्तेमाल से पहले ही लहसुन को बाहर निकालें, वरना यह जल्दी अंकुरित हो सकता है.
-अगर आपने लहसुन की कलियां अलग कर दी हैं, तो उन्हें एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें और जल्द से जल्द उपयोग कर लें.
-लहसुन को अंकुरित होने से बचाने के लिए उसे नमी और धूप से दूर रखें.
-अगर आपने घर पर लहसुन उगाया है, तो खुदाई के बाद उसे साफ कर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं.
-कुछ लोग लहसुन को फ्रिज में रखने से बचते हैं क्योंकि उनका मानना है कि इससे उसका स्वाद बदल जाता है. ऐसे में लहसुन को बिना छीले एल्यूमिनियम फॉयल या प्लास्टिक रैप में लपेटकर प्लास्टिक बैग में रखकर फ्रीजर में स्टोर किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: लकड़ी का कटिंग बोर्ड हो गया गंदा-बदबूदार? इस ट्रिक से चमक उठेगा नया सा, फुफूंद और बैक्टीरिया होंगे गायब
-लहसुन को तेल में डुबोकर भी स्टोर किया जा सकता है, लेकिन इससे Clostridium botulinum नामक खतरनाक बैक्टीरिया उत्पन्न होने का डर रहता है. इससे बचने के लिए लहसुन को तेल में डालने के बाद तुरंत फ्रीजर में रखें. इसके लिए छिली हुई कलियों को कांच या प्लास्टिक के कंटेनर में तेल के साथ भरें और कसकर बंद करें, फिर फ्रीजर में स्टोर करें.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
