February 21, 2026
Trending

रोज 14 घंटे बैडमिंटन खेलने वाली बेटी ने पास किया NDA, मुंह देखते रह गए लड़के

  • April 27, 2025
  • 0

Last Updated:April 27, 2025, 08:26 IST NDA 2024 Result Aadya Singh Success Story: झारखंड में एक बेटी ने इतिहास रच दिया. जमेशदपुर की आद्या सिंह प्रदेश की पहली

रोज 14 घंटे बैडमिंटन खेलने वाली बेटी ने पास किया NDA, मुंह देखते रह गए लड़के

Last Updated:

NDA 2024 Result Aadya Singh Success Story: झारखंड में एक बेटी ने इतिहास रच दिया. जमेशदपुर की आद्या सिंह प्रदेश की पहली लड़की बनी, जिसने NDA क्लियर किया. आद्या को AIR 136 मिली है. खास बात ये कि दिनभर बैडमिंटन खेल…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
Nda

Nda

हाइलाइट्स

  • आद्या सिंह ने NDA पास कर झारखंड में इतिहास रचा
  • आद्या को NDA में ऑल इंडिया रैंक 136 मिली
  • आद्या ने 14 घंटे बैडमिंटन खेलते हुए NDA क्लियर किया

NDA 2024 Result: जमशेदपुर की आद्या सिंह (18) ने वो कर दिखाया, जिसकी लोगों को उम्मीद ही नहीं थी. आद्या को बचपन से ही बैडमिंटन खेलने का शौक था. प्लेयर के तौर पर उसने शहर का नाम कई बार रोशन किया था. लेकिन, इस बार उसने NDA पास कर लिया. यही नहीं, आद्या झारखंड की पहली बेटी, जिसने NDA क्लियर किया है. आद्या की AIR 136 है.

14 घंटे खेलती थीं बैडमिंटन
बचपन से नानी के घर में पली-बढ़ी आद्या ने अपने कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय से बड़ी उपलब्धि हासिल की. आद्या कर स्कूली शिक्षा शेन इंटरनेशनल स्कूल, कांड्रा से पूरी की. 10वीं कक्षा में उन्हें 90.6% और 12वीं में 86.4% अंक प्राप्त हुए. वह फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स लेकर पढ़ाई कर रही थीं. बचपन में ओवरवेट होने के कारण आद्या ने बैडमिंटन खेलना शुरू किया. इसी में करियर बनाने की ठानी. दिन में लगभग 14 घंटे बैडमिंटन का अभ्यास करती थीं।

तब आया जिंदगी में मोड़…
लेकिन, उनकी जिंदगी में नया मोड़ तब आया, जब उनके मामा ने समझाया कि बैडमिंटन में सफलता पाना जोखिम भरा हो सकता है. इसके बाद उन्होंने एनडीए की ओर रुख किया. 11वीं कक्षा से ही उन्होंने एनडीए के बारे में रिसर्च शुरू कर दी और मोटिवेशनल वीडियो व ऑनलाइन क्लासेस की मदद से पढ़ाई में जुट गईं. आद्या ने 2023 में पहला प्रयास किया, जिसमें असफल रहीं. हार नहीं मानी. 2024 के पहले फेज में भी प्रयास किया. अंततः सेकंड फेज में एनडीए पास कर इतिहास रच दिया. आद्या झारखंड की पहली बेटी बनी हैं, जिन्होंने एनडीए क्लियर किया है.

3 मामाओं का मिला गाइडेंस
आद्या की सफलता में उनके तीन मामाओं का बड़ा योगदान रहा. उनके बड़े मामा मर्चेंट नेवी से हैं, जिनसे उन्हें नौसेना से जुड़ने की प्रेरणा मिली. बीच वाले मामा ने पढ़ाई में पूरा समर्थन दिया और छोटी-बड़ी हर गाइडेंस प्रदान की. छोटे मामा आईआईटी कानपुर में प्रोफेसर है, जिनसे उन्हें पढ़ाई के प्रति गंभीरता और लगन मिली. उनकी मां शशि रेखा सिंह ने भी हर कदम पर उनका पूरा साथ दिया.

AIR 136 लाकर दिखाया हुनर
आद्या ने ऑल इंडिया रैंक-136 और गर्ल्स कैटेगरी में 13वीं रैंक हासिल की है. रिटर्न परीक्षा में उन्होंने 900 में से 409 अंक और एसएसबी इंटरव्यू में 900 में से 438 अंक प्राप्त किए हैं. आद्या का मानना है कि अगर बच्चे दिल लगाकर पढ़ाई करें और सही मार्गदर्शन मिले, तो उन्हें सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता.

homecareer

रोज 14 घंटे बैडमिंटन खेलने वाली बेटी ने पास किया NDA, मुंह देखते रह गए लड़के

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar