February 20, 2026
Trending

रोज खाली पेट खाएं यह लंबा फल, सुबह-सुबह शरीर में भर जाएगी एनर्जी

  • April 22, 2025
  • 0

Last Updated:April 22, 2025, 15:59 IST Banana Health Benefits: केला इस्टेंट एनर्जी देने वाला फल है. सुबह खाली पेट केला खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिल सकती

रोज खाली पेट खाएं यह लंबा फल, सुबह-सुबह शरीर में भर जाएगी एनर्जी

Last Updated:

Banana Health Benefits: केला इस्टेंट एनर्जी देने वाला फल है. सुबह खाली पेट केला खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिल सकती है. केला में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है और यह सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होत…और पढ़ें

रोज खाली पेट खाएं यह लंबा फल, सुबह-सुबह शरीर में भर जाएगी एनर्जी

Yashoraj IT Solutions

केला पेट की सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

हाइलाइट्स

  • एक्सपर्ट की मानें तो केला खाने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है.
  • केला पाचन तंत्र को दुरुस्त कर समस्याएं दूर कर सकता है.
  • केला दिल और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है.

Benefits of Eating Banana: केला स्वादिष्ट फल है और यह हर उम्र के लोगों को खूब पसंद आता है. 2 साल के बच्चे से लेकर 90 साल तक के बुजुर्ग केले को बड़ी आसानी से खा लेते हैं. केला पोषक तत्वों का भंडार होता है और इसका सेवन करने से शरीर को गजब के फायदे मिल सकते हैं. कई लोग सुबह सुबह खाली पेट केला खाना पसंद करते हैं. अब सवाल है कि खाली पेट केला खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है? इस बारे में डाइटिशियन से हकीकत जान लेते हैं.

नई दिल्ली के न्यूट्रिफाई बाई पूनम डाइट एंड वेलनेस क्लीनिक की फाउंडर डाइटिशियन पूनम दुनेजा ने News18 को बताया कि खाली पेट केला खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है. केला खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है. केला नेचुरल शुगर से भरपूर होता है, जो शरीर को ताजगी और एनर्जी प्रदान करता है. सुबह खाली पेट केला खाने से दिनभर के लिए एनर्जी मिल सकती है और दिनभर के लिए ताजगी मिल जाती है. अगर आप रोज वर्कआउट करते हैं, तो यह और भी फायदेमंद हो सकता है.

डाइटिशियन ने बताया कि केला पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज से राहत दिलाने में मददगार हो सकता है. पेट की समस्याओं से केला राहत दिला सकता है. खाली पेट केला खाने से आपका पेट हल्का रहता है और पाचन क्रिया सही बनी रहती है. अगर आपको गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या रहती है, तो केला खाने से आपको राहत मिल सकती है. हालांकि आपको पेट की कोई बीमारी है, तो केला खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें.

एक्सपर्ट की मानें तो केला पोटेशियम का अच्छा स्रोत होता है. केला हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होता है. खाली पेट केला खाने से पोटेशियम का स्तर शरीर में बढ़ता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. यह दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करता है और धमनियों में ब्लड फ्लो को सामान्य बनाए रखता है. केला मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. इसमें विटामिन B6 की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर में सेरोटोनिन जैसे हैप्पी हॉर्मोन्स को बढ़ाने में मदद करता है. इससे मूड बेहतर होता है और तनाव कम होता है. यह तनाव, चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है.

homelifestyle

रोज खाली पेट खाएं यह लंबा फल, सुबह-सुबह शरीर में भर जाएगी एनर्जी

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar