February 21, 2026
Trending

रोज एक जैसा खाना खाकर हो गए हैं बोर, तो बनाइए टेस्टी चुकंदर की खीर

  • April 25, 2025
  • 0

Food, अगर आप रोज-रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं, तो आप कुछ नया बनाकर ट्राय कर सकते हैं. जो स्वादिष्ट और सेहतमंद भी हो, तो

रोज एक जैसा खाना खाकर हो गए हैं बोर, तो बनाइए टेस्टी चुकंदर की खीर

Food, अगर आप रोज-रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं, तो आप कुछ नया बनाकर ट्राय कर सकते हैं. जो स्वादिष्ट और सेहतमंद भी हो, तो आपके लिए चुकंदर की खीर एक शानदार विकल्प हो सकता है. यह न केवल देखने में खूबसूरत होती है, बल्कि इसके पोषण तत्व भी इसे एक हेल्दी डेज़र्ट बनाते हैं. चुकंदर आयरन और फाइबर से भरपूर होता है और जब इसे दूध, ड्रायफ्रूट्स और इलायची के साथ मिलाया जाता है, तो इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता. तो आप इसे बनाकर जरूर ट्राय करें.

Yashoraj IT Solutions

बनाने के लिए सामग्री:
चुकंदर (Beetroot) – 1 मध्यम आकार का (कद्दूकस किया हुआ)
दूध – 1 लीटर
घी – 1 बड़ा चम्मच
चीनी – 4-5 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
काजू, बादाम, पिस्ता – 2-2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
किशमिश – 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि:
1. चुकंदर को भूनें:
एक कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें. मध्यम आंच पर 6-8 मिनट तक भूनें जब तक कि कच्ची महक न चली जाए.

2. दूध डालें:
अब इसमें दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएं. दूध को धीमी आंच पर उबालते रहें और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे न लगे.

3. गाढ़ा होने तक पकाएं:
जब दूध लगभग आधा रह जाए और चुकंदर अच्छी तरह पक जाए, तब उसमें चीनी डालें और मिलाएं. चीनी डालने के बाद खीर थोड़ा पतला हो सकती है, इसलिए कुछ मिनट और पकाएं.

4. इलायची और मेवे डालें:
अब इलायची पाउडर, कटे हुए मेवे और किशमिश डालें. 2-3 मिनट तक और पकाएं और गैस बंद कर दें.

5. परोसने का तरीका:
चुकंदर की खीर को आप गरम भी परोस सकते हैं और ठंडी करके फ्रिज में रखकर भी. ठंडी खीर में स्वाद और रंग और भी बढ़ जाता है.

तो आप इसको बनाकर जरूर ट्राय करें. जिससे आपको खाने में चेंज भी मिलेगा, और आपकी हेल्थ के लिए भी लाभदायक होता है.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar