February 20, 2026
Trending

रेलवे कर्मी के बेटे का कमाल, JEE में बनाई खास रणनीति, हासिल की 161वीं रैंक

  • June 5, 2025
  • 0

Last Updated:June 05, 2025, 11:25 IST JEE IIT Success Story: अगर आप किसी भी काम के लिए सही रणनीति बनाते हैं, तो उसमें सफलता जरूर मिलती है. ऐसी

रेलवे कर्मी के बेटे का कमाल, JEE में बनाई खास रणनीति, हासिल की 161वीं रैंक

Last Updated:

JEE IIT Success Story: अगर आप किसी भी काम के लिए सही रणनीति बनाते हैं, तो उसमें सफलता जरूर मिलती है. ऐसी ही कहानी एक लड़के है, जिन्होंने JEE Advanced में 161वीं रैंक हासिल की हैं.

रेलवे कर्मी के बेटे का कमाल, JEE में बनाई खास रणनीति, हासिल की 161वीं रैंक

Yashoraj IT Solutions

JEE IIT Success Story: रेलवे कर्मी के बेटे ने किया कमाल

हाइलाइट्स

  • JEE एडवांस्ड में 161वीं रैंक हासिल की.
  • 11वीं से JEE की तैयारी शुरू की थी.
  • IIT दिल्ली से डुअल डिग्री करने का सपना है.

JEE Success Story: मेहनत और सही रणनीति से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. ऐसी रणनीति को फॉलो करके पश्चिम बंगाल के कनिष्क चक्रवर्ती (Kanishka Chakraborty) ने जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में 161वीं रैंक हासिल की हैं. वह देश के टॉप 400 छात्रों में शामिल हैं और आईआईटी-गुवाहाटी जोन से इतने ऊंचे रैंक वाले एकमात्र उम्मीदवार हैं. इस जोन में पूर्वोत्तर भारत, उत्तर बंगाल और बिहार के कुछ हिस्से आते हैं. कुल 2,743 छात्रों ने इस जोन से परीक्षा पास की हैं.

जेईई में रहा शानदार परफॉर्मेंस

जेईई में 161वीं रैंक हासिल करने वाले कनिष्क चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. दो साल पहले उनके पिता का तबादला कोलकाता से गुवाहाटी हुआ, जिसके बाद उन्होंने गुवाहाटी के एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई शुरू की. वहीं से उन्होंने जेईई की तैयारी की और आईआईटी-गुवाहाटी जोन में टॉप किया. उनके पिता रेलवे में कार्यरत हैं.

तैयारी के ऐसी बनाई थी रणनीति

कनिष्क ने ग्यारहवीं कक्षा से ही जेईई एडवांस की तैयारी शुरू कर दी थी. उन्होंने इस साल बारहवीं की परीक्षा पास की. उन्होंने सबसे पहले एनसीईआरटी की किताबों को अच्छे से पढ़ा. फिर ढेर सारे मॉक टेस्ट दिए और हर विषय का गहराई से विश्लेषण किया. उन्होंने अपनी कमजोरियों को पहचाना और उन पर लगातार काम किया. यही रणनीति उनकी सफलता की कुंजी रही.

आईआईटी दिल्ली में डुअल डिग्री का सपना

कनिष्क को भरोसा है कि उनकी रैंक आईआईटी दिल्ली में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) की डुअल डिग्री प्रोग्राम के लिए काफी है. उनका कहना है कि पांच साल में दो डिग्री पाना मेरे लिए बहुत खास होगा. उसके बाद वह कॉर्पोरेट सेक्टर में जाना चाहते हैं. कॉर्पोरेट दुनिया में खास तौर पर शेयर बाजार और ट्रेडिंग कंपनियों की ओर कनिष्क का रुझान है. कड़ी पढ़ाई के बीच भी कनिष्क ने अपनी दिनचर्या में योग को हमेशा शामिल रखा. इससे उन्हें मेंटल पीस और कॉन्सेंट्रेशन में बहुत मदद मिली.

ये भी पढ़ें…
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट होने वाला है जारी, jacresults.com के जरिए करें चेक

authorimg

Munna Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin…और पढ़ें

पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin… और पढ़ें

homecareer

रेलवे कर्मी के बेटे का कमाल, JEE में बनाई खास रणनीति, हासिल की 161वीं रैंक

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar