February 19, 2026
Trending

रूस ने ड्रोन भेजा तो खौफ में आया पोलैंड, बॉर्डर पर 40000 जवानों को किया तैनात

  • September 12, 2025
  • 0

Last Updated:September 12, 2025, 10:02 IST Russia Poland News: रूस ने यूक्रेन पर लगाार हमले जारी रखे हुए हैं. इस बीच पोलैंड में भी रूसी ड्रोन देखे गए,

रूस ने ड्रोन भेजा तो खौफ में आया पोलैंड, बॉर्डर पर 40000 जवानों को किया तैनात

Last Updated:

Yashoraj IT Solutions

Russia Poland News: रूस ने यूक्रेन पर लगाार हमले जारी रखे हुए हैं. इस बीच पोलैंड में भी रूसी ड्रोन देखे गए, जिससे नाटो हिल गया है. पोलैंड ने अब बेलारूस से लगते पूर्वी बॉर्डर पर 40000 सैनिक तैनात किए हैं.

रूस ने ड्रोन भेजा तो खौफ में आया पोलैंड, बॉर्डर पर 40000 जवानों को किया तैनातपोलैंड ने पूर्वी बॉर्डर पर 40000 सैनिक तैनात किए हैं.
Russia Poland Tension: यूरोप में एक बार फिर तनाव का माहौल है. पोलैंड ने रूस और बेलारूस की साझा सैन्य कवायद ‘जापाद-2025’ (Zapad-2025) से पहले अपने 40,000 सैनिकों को पूर्वी बॉर्डर पर तैनात कर दिया है. प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी दुनिया द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार खुले संघर्ष के सबसे करीब है. बीते हफ्ते रूसी ड्रोन के 19 बार पोलिश हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने के बाद यह कदम उठाया गया है. टस्क ने इस घटना को ‘अब तक की सबसे खतरनाक उकसावे की कार्रवाई’ बताया. पोलैंड ने नाटो (NATO) की आर्टिकल 4 प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिसके तहत सदस्य देश मिलकर सुरक्षा पर चर्चा करते हैं. साथ ही, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी पोलैंड की मांग पर आपात बैठक बुलाने का ऐलान किया है.

क्या है जापाद-2025?

‘जापाद’ का मतलब है ‘पश्चिम’. रूस हर चार साल में बेलारूस के साथ मिलकर यह विशाल अभ्यास करता है. आधिकारिक तौर पर इसे रक्षात्मक अभ्यास बताया जाता है, लेकिन हकीकत में इसे रूस की सैन्य ताक़त दिखाने का मंच माना जाता है. इस बार अभ्यास 13 सितंबर से 16 सितंबर तक चलेगा. इसमें रूस की नई ओरेश्निक न्यूक्लियर मिसाइल की तैनाती भी देखी जा सकती है. पिछली बार (2021) माना जा रहा था कि इसमें 12,800 सैनिक जुटेंगे, लेकिन हकीकत में करीब 2 लाख सैनिक इकट्ठा हुए थे. बाद में इन्हीं सैनिकों का इस्तेमाल यूक्रेन पर हमले में किया गया.

पोलैंड और नाटो की चिंता क्यों बढ़ी?

पोलैंड को डर है कि यह कवायद सिर्फ ‘मंच’ है और असली मकसद नए सैन्य जमावड़े को छिपाना हो सकता है. जर्मनी और नाटो चीफ ने साफ कहा है कि यूरोप को रूस के ‘तेजी से हो रहे हथियारों के जमावड़े’ से सतर्क रहना होगा. विश्लेषकों का कहना है कि इस बार रूस न्यूक्लियर-लेवल मिसाइलों के इस्तेमाल की तैयारी भी परख सकता है.

पश्चिम की तैयारिया भी जोरों पर

रूस-बेलारूस की ड्रिल का जवाब देने के लिए नाटो और पोलैंड ने भी आयरन-डिफेंडर-25 (Iron Defender-25) नाम की कवायद शुरू कर दी है. इसमें 30,000 सैनिक और 600 से ज्यादा हथियारबंद यूनिट्स जमीन, समुद्र और आसमान से अभ्यास कर रहे हैं. पोलैंड के उप रक्षा मंत्री सेज़ेरी टोम्ज़िक ने कहा- ‘यही जगह है जहां से यूक्रेन का युद्ध शुरू हुआ था. इस बार पोलिश सेना और नाटो मिलकर जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.’

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें

homeworld

रूस ने ड्रोन भेजा तो खौफ में आया पोलैंड, बॉर्डर पर 40000 जवानों को किया तैनात

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar