रीट 2025 का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर होगा जारी, ऐसे करें चेक
- May 8, 2025
- 0
Live now Last Updated:May 08, 2025, 12:07 IST REET 2025 Result Live: राजस्थान बोर्ड (RBSE) आज REET 2025 का रिजल्ट जारी करेगा. इस परीक्षा के लिए शामिल होने
Live now Last Updated:May 08, 2025, 12:07 IST REET 2025 Result Live: राजस्थान बोर्ड (RBSE) आज REET 2025 का रिजल्ट जारी करेगा. इस परीक्षा के लिए शामिल होने
Live now
Last Updated:
REET 2024 Result Live: रीट 2024 का रिजल्ट आज जारी होगा.
REET 2025 Result Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज, 8 मई 2025 को दोपहर 3:15 बजे रीट 2025 परीक्षा का परिणाम जारी करेगा. सभी उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस बात की पुष्टि बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने की और रिजल्ट की औपचारिक घोषणा बोर्ड के प्रशासक महेश चंद्र शर्मा द्वारा की जाएगी.
बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे अपना रोल नंबर तैयार रखें और नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नजर बनाकर रखें. इस परीक्षा का परिणाम राज्य में शिक्षण क्षेत्र में करियर की दिशा तय करेगा और यह परीक्षा लाखों युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है.
REET 2025 परीक्षा में भागीदारों की संख्या
इस वर्ष REET 2025 परीक्षा का आयोजन 27 और 28 फरवरी 2025 को तीन अलग-अलग पारियों में किया गया. परीक्षा में भाग लेने वालों की संख्या इस वर्ष रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई. लेवल-1 (प्राथमिक शिक्षक) के लिए 3,46,625 उम्मीदवार, लेवल-2 (उच्च प्राथमिक शिक्षक) के लिए 9,68,501 उम्मीदवार और दोनों लेवल के लिए 1,14,696 उम्मीदवार पंजीकृत हुए थे. कुल मिलाकर 14,29,822 उम्मीदवारों ने REET 2025 के लिए पंजीकरण कराया था.
REET 2025 का रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स
राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर “REET 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
“Submit” बटन पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट कर सकते हैं.
REET एडमिट कार्ड 20 फरवरी 2025 को REET की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था. इस वर्ष कुल 14,29,172 उम्मीदवारों ने REET परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था.
REET परीक्षा 27 और 28 फरवरी 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी और अब उम्मीदवारों को उनके रिजल्ट का इंतजार है. परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार आंसर की के सेट वाइज विवरण भी देख सकते हैं, ताकि वे अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सकें.
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 का परिणाम आज, 8 मई 2025 को घोषित होने वाला है. जिन उम्मीदवारों ने REET लेवल 1 और 2 परीक्षा दी थी, वे अब रिजल्ट की पीडीएफ ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे.
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 का परिणाम आधिकारिक रूप से ऑनलाइन जारी किया जाएगा. उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
REET 2024 की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं.
होमपेज पर बाईं ओर दिखाई दे रहे “डाउनलोड रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद आप REET 2024 रिजल्ट पेज पर पहुंच जाएंगे.
यहां दिए गए लॉगिन सेक्शन में अपने परीक्षा लेवल (Level) और जन्मतिथि का चयन करें.
फिर दिए गए स्थान में अपना पंजीकरण नंबर सही-सही दर्ज करें.
स्क्रीन पर दिख रहे सुरक्षा कोड (Captcha Code) को ध्यानपूर्वक भरें.
अब “Login” बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 27 और 28 फरवरी 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया. परीक्षा का आयोजन पूरी व्यवस्था और निगरानी के साथ किया गया था, जिसमें सभी केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया.
REET 2024 में शामिल सभी योग्य उम्मीदवार लेवल 1 और लेवल 2 के अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं. जब रिजल्ट घोषित किए जाएंगे, उम्मीदवार वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 का रिजल्ट 8 मई 2025 गुरुवार को दोपहर 3:15 बजे जारी किया जाएगा. इस संबंध में आधिकारिक जानकारी बोर्ड की ओर से साझा की गई है. REET परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर निर्धारित समय के बाद देख सकेंगे.
