February 21, 2026
Trending

राफेल पर पाकिस्तान ने बोले 2 बड़े झूठ, पहला सबको पता, दूसरा क्या है

  • May 8, 2025
  • 0

Last Updated:May 08, 2025, 10:32 IST पाकिस्तान की मीडिया ने राफेल जेट बनाने वाली कंपनी दसॉल्ट एविएशन के शेयरों में बड़ी गिरावट पर झूठी रिपोर्ट छाप दी है,

राफेल पर पाकिस्तान ने बोले 2 बड़े झूठ, पहला सबको पता, दूसरा क्या है

Last Updated:

पाकिस्तान की मीडिया ने राफेल जेट बनाने वाली कंपनी दसॉल्ट एविएशन के शेयरों में बड़ी गिरावट पर झूठी रिपोर्ट छाप दी है, जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान सेना द्वारा राफेल को मार गिराने के बाद कंपनी के शेयरों म…और पढ़ें

राफेल पर पाकिस्तान ने बोले 2 बड़े झूठ, पहला सबको पता, दूसरा क्या है

हाइलाइट्स

Yashoraj IT Solutions
  • पाक मीडिया ने राफेल बनाने वाली कंपनी के शेयरों में गिरावट पर झूठी खबर छापी.
  • दसॉल्ट एविएशन के शेयरों में सिर्फ 1.36% की गिरावट आई.
  • पाकिस्तानी मीडिया ने शेयरों में 6 फीसदी गिरावट का झूठा फैलाया.

नई दिल्ली. पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के मिसाइल अटैक के बाद से पाकिस्तानी फौज और सरकार से लेकर मीडिया तक झूठ फैला रहे हैं. पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि उसने 5 भारतीय राफेल जेट को मार गिराया. पाक फौज के इस झूठ दावे को पाकिस्तानी मीडिया ने मसाला लगाकर पेश कर दिया. पाक स्थित समा (SAMAA) मीडिया समहू ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि फ्रांस स्थित राफेल फाइटर जेट बनाने वाली कंपनी दसॉल्ट एविएशन के शेयरों में 6 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है, खासकर तब जब पाकिस्तानी सेना ने इन्हें मार गिराया. हालांकि, हकीकत कुछ और है. शेयर चार्ट से जुड़ी वेबसाइट ट्रेडिंग व्यू पर दसॉल्ट एविशन के शेयरों में महज 1.36 फीसदी की गिरावट देखने को मिली, जो शेयरों में उतार-चढ़ाव के लिहाज से बेहद आम बात है.

किसी शेयर का 5 फीसदी से ज्यादा गिर जाना एक बड़ी बात होती है, वो भी तब जब कंपनी के लिए कोई बुरी खबर हो. लेकिन, पाकिस्तानी मीडिया ने दसॉल्ट एविएशन के शेयरों में 6 फीसदी की बड़ी गिरावट की झूठी खबर छाप दी. इससे पता चलता है कि पाकिस्तानी सेना के दावे को सच साबित करने के लिए पाकिस्तान का मीडिया और सरकार झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहा है.

गिरावट की झूठी रिपोर्ट, प्राइस नहीं बताया

पाक मीडिया समूह समा ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, “राफेल लड़ाकू विमान बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन के शेयरों में बुधवार को 6% की तेज गिरावट आई.” हालांकि, यह नहीं बताया कि शेयर किस भाव पर खुले और कितना गिरकर बंद हुए सिर्फ 6 प्रतिशत की गिरावट का झूठा दावा कर दिया.

rafale fighter jet, rafale fighter jet price, pakistan media fake report on rafale jet

सच यह है कि दसॉल्ट एविशन के शेयरों में 7 मई को सिर्फ 1.36 फीसदी की गिरावट आई. कंपनी के शेयर 326.80 यूरो के भाव पर खुलकर 320.20 यूरो पर बंद हुए, और कीमत में सिर्फ 4.4 यूरो की गिरावट दिखी.

समा डिजिटल ने दावा किया कि दसॉल्ट एविशन के शेयरों में यह भारी गिरावट, एलओसी पर बढ़ते सैन्य तनाव के बाद आई, जब पाकिस्तान की वायु सेना ने तीन राफेल जेट समेत पांच भारतीय विमानों को मार गिराया.

authorimg

Chandrashekhar Gupta

चंद्रशेखर गुप्ता, टीवी और डिजिटल मीडिया में 14 साल से सक्रिय हैं. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने जी न्यूज में काम किया है. वर्तमान में वह hindi.news18.com के बिजनेस सेक्शन पर काम कर रहे हैं. वे पर्सनल …और पढ़ें

चंद्रशेखर गुप्ता, टीवी और डिजिटल मीडिया में 14 साल से सक्रिय हैं. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने जी न्यूज में काम किया है. वर्तमान में वह hindi.news18.com के बिजनेस सेक्शन पर काम कर रहे हैं. वे पर्सनल … और पढ़ें

homebusiness

राफेल पर पाकिस्तान ने बोले 2 बड़े झूठ, पहला सबको पता, दूसरा क्या है

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar