February 21, 2026
Info Tech

रात में इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करना होगा 30% महंगा, इस राज्य ने जारी किया नया नियम

  • May 10, 2025
  • 0

अगर आप केरल में रहते हैं और ज्यादा बचत करने के लिए नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह नई खबर आपको हैरान कर

रात में इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करना होगा 30% महंगा, इस राज्य ने जारी किया नया नियम
अगर आप केरल में रहते हैं और ज्यादा बचत करने के लिए नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह नई खबर आपको हैरान कर सकती है। नए रेगुलेशन के अनुसार, रात में इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते हुए अधिक भुगतान करना होगा। केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने नए रेगुलेशन जारी किए हैं, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन के लिए टाइम ऑफ डे (ToD) बिलिंग में बदलाव किया है, जिसके तहत रात के समय चार्जिंग करने पर 30 प्रतिशत लागत लगेगी।

Yashoraj IT Solutions

रात में EV चार्ज करना महंगा

स्टेट इलेक्ट्रिक रेगुलेशन कमीशन ने चार्जिंग के तरीके को दो टाइम जोन में विभाजित है। पहले टाइम जोन को सोलर पीरियड कहा जाता है, जो कि सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच आता है। इस टाइम जोन के दौरान राज्य चार्जिंग के लिए ईवी यूजर्स को स्टैंडर्ड रेट दिया जाएगा। दूसरी ओर अगर आप अपने ईवी को शाम 4 बजे से सुबह 9 बजे के बीच चार्ज कर रहे हैं, जिसे नॉन सोलर पीरियड कहा जाता है, तो आपको स्टैंडर्ड टैरिफ रेट से 30 प्रतिशत अधिक भुगतान करना होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि टैरिफ में बदलाव होम चार्जर पर लागू नहीं होते हैं, बल्कि चार्जिंग स्टेशनों पर लागू होते हैं।

केंद्र सरकार द्वारा EV चार्जिंग स्टेशन को लेकर नई गाइडलाइंस जारी करने के बाद रेगुलेटरी कमीशन ने चार्ज में बदलाव करने का फैसला किया। वर्तमान में, केरल में ToD बिलिंग के लिए तीन जोन हैं। यह सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक, शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक और आखिर में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक होता है। आगे चलकर इसे दो जोन में रखा जाएगा। अगर आप स्टैंडर्ड रेट पर वाहन को चार्ज करने के लिए 100 से कम खर्च करते हैं, तो इसकी लागत 30 प्रतिशत कम होगी। इसी प्रकार रात में ईवी चार्ज करने पर नॉन सोलर पीरियड के दौरान स्टैंडर्ड टैरिफ रेट से 30 प्रतिशत अधिक खर्च होता है।

यह कदम रात में चार्जिंग को कम करने और सोलर पीरियड के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए उठाया जा रहा है, जिसका कुल मिलाकर ग्रिड पर कम प्रभाव पड़ेगा। वर्तमान में सोलर एनर्जी का उपयोग करने वाले चार्जिंग स्टेशन दिन के समय ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करते हैं क्योंकि वे सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच अधिकतम पावर जनरेट करते हैं। हालांकि, अगर पावर का उपयोग नहीं किया जाता है तो यह बर्बाद हो जाती है। इस कदम का उद्देश्य दिन के समय चार्जिंग को बढ़ाना है। इसमें यह भी ध्यान देने की जरूरत है कि अधिकतर यूजर्स दिन में अपने ईवी को चलाते हैं और रात में इसे चार्ज करने के लिए छोड़ देते हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar