राज कपूर की फिल्म, जिसे मनोज कुमार करना चाहते थे एडिट, FLOP के बाद बनी कल्ट
- April 18, 2025
- 0
Last Updated:April 18, 2025, 16:55 IST Raj Kapoor Mera Naam Joker: राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ कल्ट क्लासिक फिल्मों की लिस्ट में शुमार है. लेकिन यह
Last Updated:April 18, 2025, 16:55 IST Raj Kapoor Mera Naam Joker: राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ कल्ट क्लासिक फिल्मों की लिस्ट में शुमार है. लेकिन यह
Last Updated:
राज कपूर ने किया था ‘मेरा नाम जोकर’ फिल्म का डायरेक्शन.
हाइलाइट्स
नई दिल्ली. दिग्गज एक्टर मनोज कुमार को देशभक्ति फिल्मों की वजह से भारत कुमार कहा गया. कुछ दिनों पहले ही उनका निधन हो गया, लेकिन फैंस के दिलों में वह आज भी जिंदा हैं. मनोज कुमार की राज कपूर से अच्छी दोस्ती थी. हाल ही में कुणाल गोस्वामी बताया कि उनके पिता मनोज कुमार ने ‘मेरा नाम जोकर’ फिल्म को एडिट करने का ऑफर दिया था.
राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ का रन टाइम 4 घंटे से अधिक था और यह 2 इंटरवल के साथ रिलीज हुई थी. मनोज ने फिल्म में एक छोटा सा किरदार भी निभाया था. विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कुणाल गोस्वामी ने बताया कि ‘मेरा नाम जोकर’ मनोज कुमार के दिल के उतनी ही करीब थी जितनी राज के. दुर्भाग्यवश यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी.
फिल्म एडिट करना चाहते थे मनोज कुमार
कुणाल से पूछा गया कि क्या मनोज ने भी फिल्म का कुछ हिस्सा डायरेक्ट किया था, तो उन्होंने बताया कि राज कपूर ने फिल्म की शुरुआत से अंत तक डायरेक्शन किया था. हालांकि, दोनों के बीच फिल्म की एडिटिंग को लेकर बातचीत हुई थी. उन्होंने बताया, ‘राज साहब (राज कपूर) और पापा (मनोज कुमार) के बीच कुछ बातचीत हुई थी. पापा ने उनसे कहा था कि आप मुझे फिल्म के सेकेंड हाफ को एडिट करने दें ताकि हम फिल्म का शेप बदल सकें. लेकिन मुझे नहीं पता कि यह हुआ या नहीं हुआ.’
मनोज कुमार करते थे राज कपूर का सम्मान
उन्होंने आगे कहा, ‘पापा ने मुझे बताया कि यह चर्चा एडिटिंग को लेकर हुई थी, निर्देशन के बारे में नहीं. वह (मनोज कुमार) क्यों फिल्म को डायरेक्टर करेंगे? राज साहब एक महान डायरेक्टर थे. पापा उनका बहुत सम्मान करते थे, वह हमेशा उनके फैंस थे.’
फ्लॉप होने के बाद कल्ट क्लासिक
गौरतलब है कि साल 1970 में रिलीज हुई राज कपूर की ‘मेरा नाम जोकर’ उस जमाने की महंगी फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. इसके बाद आरके स्टूडियोज दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया था. इस फिल्म में राज कपूर ने लीड रोल निभाया था. ऋषि कपूर, सिमी ग्रेवाल और धर्मेंद्र सितारे भी फिल्म का हिस्सा थे. बॉक्स ऑफिस फ्लॉप होने के बाद ‘मेरा नाम जोकर’ कल्ट क्लासिक फिल्म कहलाई. आईएमडीबी के मुताबिक, फिल्म ने 11 अवॉर्ड जीते थे.
