राजस्थान रॉयल्स के 8 विकेट गिरे, बड़ी हार की ओर वैभव सूर्यवंशी की टीम
- May 1, 2025
- 0
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस ने जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम में मेजबान राजस्थान रॉयल्स को 218 रन का लक्ष्य दिया है. मुंबई के लिए ओपनर रयान रिकेल्ट और
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस ने जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम में मेजबान राजस्थान रॉयल्स को 218 रन का लक्ष्य दिया है. मुंबई के लिए ओपनर रयान रिकेल्ट और
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस ने जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम में मेजबान राजस्थान रॉयल्स को 218 रन का लक्ष्य दिया है. मुंबई के लिए ओपनर रयान रिकेल्ट और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़े. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या 48-48 रन बनाकर आउट हुए. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस लगातार पांच मैच जीतने के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में विजयी छक्का लगाने उतरी है.
दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स अगर ये मुकाबला हार गई तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी. राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया.
बड़ी हार की ओर से राजस्थान, 10 ओवर में 7 विकेट गंवाए
राजस्थान रॉयल्स बड़ी हार की ओर अग्रसर है. वैभव सूर्यवंशी की टीम 10 ओवर में 82 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी है. राजस्थान के सामने मुंबई ने 218 का लक्ष्य रखा है.
राजस्थान के 5 ओवर में 51 रन पर 5 विकेट गिरे
राजस्थान रॉयल्स ने 218 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 51 रन के भीतर अपने 5 विकेट गंवा दिए.शुरुआती पांच ओवरों में राजस्थान की हालत खराब हो गई. पिछले मैच के शतक वीर वैभव सूर्यवंशी इस मैच में जीरो पर आउट हुए. वहीं यशस्वी जायसवाल ने 13 रन का योगदान दिया. नीतीश राणा 9 रन बनाकर आउट हुए जबकि कप्तान रियान पराग ने 16 रन बनाए.
रिश्ता पक्का! तलाकशुदा इलेवन से बाहर हुए टीम इंडिया के गब्बर, कब लेंगे 7 फेरे?
मुंबई ने 2 विकेट पर 217 रन बनाए
मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट पर 217 रन बनाए. ओपनर रयान रिकेल्टन 38 गेंदों पर 61 रन बनाकर आउट हुए वहीं रोहित शर्मा ने 36 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली.सूर्यकुमार यादव 23 गेंदों पर 48 रन बनाकर नाबाद लौटे वहीं हार्दिकि पंड्या ने 23 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाए.
महीश तीक्षणा ने अपने तीसरे और पारी के 12वें ओवर में रिकेल्टन को क्लीन बोल्ड कर दिया. वह 38 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए. अर्धशतक जमा चुके रोहित शर्मा का साथ देने के लिए अब सूर्यकुमार यादव आए और चौके के साथ अपना खाता खोला.
MI VS RR live updates: रिकेल्टन ने ठोकी फिफ्टी
मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 रन के पार हो चुका है. रिकेल्टन ने अर्धशतक ठोक दिया है. कप्तान रोहित शर्मा भी अर्धशतक के करीब हैं. राजस्थान रॉयल्स अगर जल्द ही इस साझेदारी को नहीं तोडे़गी तो उन्हें भारी पड़ सकता है.
5 ओवर में मुंबई का स्कोर 45 रन
रोहित शर्मा 15 गेंद में 17 रन तो रयान रिकेल्टन 15 गेंद में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं. पावरप्ले में मुंबई के बल्लेबाजों पर राजस्थानी गेंदबाजों ने काफी हद तक अंकुश लगाया हुआ है.
डीआरएस से मिला रोहित को जीवनदान
दूसरे ओवर में फजलहक फारूकी ने रोहित शर्मा को LBW आउट कर दिया था. जोरदार अपील के बाद जब अंपायर ने उंगली खड़ी की तो साथी प्लेयर रयान रिकेल्टन से लंबी बातचीत के बाद हिटमैन ने डीआरएस लिया. किस्मत रोहित शर्मा के साथ थी क्योंकि रिप्ले में पता लगा कि गेंद का इम्पैक्ट लेग स्टंप के बाहर था. थर्ड अंपायर ने फैसला बदल दिया और रोहित शर्मा के चेहरे पर बड़ी मुस्कुराहट और मुंबई इंडियंस के खेमे में खुशी की लहर.
राजस्थान की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. उन्होंने बताया कि प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव है. चोटिल संदीप सिंह की जगह आकाश मधवाल और वानिंदु हसरंगा की जगह कुमार कार्तिकेय को मौका दिया गया है. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि अगर वे टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करना पसंद करते. इस बीच स्टार स्पोर्ट्स पर मैच की कॉमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कहा कि इस मैच में टॉस का ज्यादा असर नहीं होगा.
मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, 6 हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह. इम्पैक्ट प्लेयर्स बेंच: रॉबिन मिंज, राज बावा, कर्ण शर्मा, रीस टॉपली, सत्यनारायण राजू.
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी. इम्पैक्ट प्लेयर्स बेंच: शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, कुणाल राठौड़, युद्धवीर चरक, क्वेना मफाका.
वैभव सूर्यवंशी पर सारी निगाहें
कप्तान संजू सैमसन के साइड स्ट्रेन के कारण बाहर हो जाने से वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिला और इस 14 साल के लड़के ने अपने तीसरे ही मैच में सिर्फ 35 गेंद में शतक जड़ दिया था. गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में वैभव ने जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत की और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 166 रन की साझेदारी से रॉयल्स ने 210 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था. राजस्थान बनाम मुंबई मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी पहली बार जसप्रीत बुमराह के सामने आएंगे. इन दोनों के मुकाबले पर भी नजरें टिकी हुई हैं.
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, कुणाल सिंह राठौड़, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, नितीश राणा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, फजलहक फारूकी, अशोक शर्मा, जोफ्रा आर्चर.
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवॉन जैकब्स, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, कृष्णन श्रीजीत, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, राज बावा, विग्नेश पुथुर, विल जैक्स, मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, लिज़ाड विलियम्स, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान.
