February 20, 2026
Trending

राजस्थान यूनिवर्सिटी से LLB करने का मौका, शुरू हो गया है आवेदन, इतनी है फीस

  • May 20, 2025
  • 0

Last Updated:May 20, 2025, 18:20 IST ULET 2025 : राजस्थान यूनिवर्सिटी में तीन वर्षीय एलएलबी में एडमिशन लेने का मौका है. यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट (ULET)

राजस्थान यूनिवर्सिटी से LLB करने का मौका, शुरू हो गया है आवेदन, इतनी है फीस

Last Updated:

ULET 2025 : राजस्थान यूनिवर्सिटी में तीन वर्षीय एलएलबी में एडमिशन लेने का मौका है. यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट (ULET) 2025 के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन https://admission.uniraj…और पढ़ें

राजस्थान यूनिवर्सिटी से LLB करने का मौका, शुरू हो गया है आवेदन, इतनी है फीस

Yashoraj IT Solutions

ULET 2025 : एलएलबी प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई को होगी.

हाइलाइट्स

  • ULET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई.
  • आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2025 है.
  • जनरल कैटेगरी के लिए फीस 1400 रुपये है.

ULET 2025 : क्या आपका मन तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स में एडमिशन लेने का है? हां, तो आपके लिए अच्छी खबर है. राजस्थान यूनिवर्सिटी (University of Rajasthan) की ओर से एलएलबी में एडमिशन के लिए यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट (ULET) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट https://admission.uniraj.edu.in/ पर जाकर करना है.

राजस्थान यूनिवर्सिटी की एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मई से शुरू हो गई है. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 जून 2025 है. एलएलबी प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई को होगी और रिजल्ट 15 जुलाई को जारी होगा.

ULET 2025 : राजस्थान यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल

  • प्रवेश परीक्षा के लिए आवेद-20 मई से 20 जून तक
  • करेक्शन विंडो- 21 जून से 23 जून तक
  • डॉक्यूमेंट की हार्ड कॉपी सबमिट करने की तिथि- 23 जून से 27 जून तक
  • ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी होगा- 1 जुलाई को
  • एलएलबी प्रवेश परीक्षा और आंसर-की तिथि- 4 जुलाई
  • ऑब्जेक्शन विंडो खुली रहेगी-7 और 8 जुलाई को
  • फाइनल आंसर-की जारी होगी-11 जुलाई को
  • एलएलबी प्रवेश परीक्षा रिजल्ट-15 जुलाई को
  • काउंसलिंग शुरू होगी- जुलाई के अंतिम सप्ताह में

ULET 2025 : राजस्थान यूनिवर्सिटी एलएलबी प्रवेश परीक्षा अप्लीकेश फीस

राजस्थान यूनिवर्सिटी एलएलबी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए अप्लीकेशन फीस जनरल/EWS/ओबीसी/एमबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 1400 रुपये है. जबकि, एससी/एसटी/दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस 1200 रुपये है.

ULET 2025 : एलएलबी में एडमिशन के लिए योग्यता

न्यूनतम 45% (SC/ST/PH के लिए 40%) अंकों से ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. राजस्थान से बाहर के स्टूडेंट्स के ग्रेजुएशन में 60%मार्क्स होने चाहिए. जबकि उम्र सीमा और इसमें रिजर्वेशन BCI और राजस्थान यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार.

ULET 2025 : राजस्थान यूनिवर्सिटी में एलएलबी की सीटें

तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स के लिए लिए 600+60 सीटें (EWS)
यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में 300+30 सीटें (EWS)
यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज सेंटर में 300+30 सीटें (EWS)

राजस्थान यूनिवर्सिटी में एलएलबी की फीस

राजस्थान यूनिवर्सिटी में तीन वर्षीय एलएलबी (LLB) कोर्स की कुल फीस लगभग ₹26,125 है। यह फीस यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज (ULC) और यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज सेंटर-II (ULC-II) दोनों के लिए समान है।

राजस्थान यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा ULET 2025 नोटिफिकेशन 

ये भी पढ़ें 

Jamia Millia Admission : जामिया ने एडमिशन को लेकर लगा दी ये बड़ी शर्त, हर मां-बाप ये जान लें

JEE Advanced 2025: इस कॉलेज से कर लिया बीटेक तो समझो ISRO में नौकरी पक्की, जानें JEE Advanced कटऑफ रैंक

authorimg

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homecareer

राजस्थान यूनिवर्सिटी से LLB करने का मौका, शुरू हो गया है आवेदन, इतनी है फीस

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar