Rajasthan 4th Grade Exam 2025 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025 का प्रश्नपत्र जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर मास्टर प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं. बोर्ड ने हर शिफ्ट का प्रश्न पत्र सीरीज वाइज अलग-अलग अपलोड किया है.
राजस्थान ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक आयोजित हुई थी. इसका आयोजन राजस्थान के 38 जिलों में और तीन दिन में कुल छह शिफ्ट में किया गया था. इसके लिए 24,71,066 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. जिसमें से 21,17,198 आवेदकों ने परीक्षा दी.
53,749 पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 53,749 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें से 48,199 पद नॉन-टीएसपी क्षेत्र और 5,550 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए तय हैं.
परीक्षा में निगेटिव मार्किंग
इस भर्ती परीक्षा में माइनस मार्किंग भी है. गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग होगी. परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में हुई है, इसलिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी.
ये भी पढ़ें