February 20, 2026
Trending

राजस्‍थान के तमाम शहरों से चलने वाली ट्रेनों में लगाए जा रहे एक्‍स्‍ट्रा कोच

  • May 30, 2025
  • 0

नई दिल्‍ली. भारतीय रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए राजस्‍थान के कई शहरों से चलने ट्रेनों में 120 अतिरिक्त कोच जोड़ने का

राजस्‍थान के तमाम शहरों से चलने वाली ट्रेनों में लगाए जा रहे एक्‍स्‍ट्रा कोच

नई दिल्‍ली. भारतीय रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए राजस्‍थान के कई शहरों से चलने ट्रेनों में 120 अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है. यह कदम यात्रियों को अधिक सीटें और आरामदायक यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है. इन कोचों में स्लीपर, AC, और जनरल श्रेणी के कोच शामिल होंगे, जून से ट्रेनों जोड़े जाएंगे.

Yashoraj IT Solutions

उत्‍तर पश्चिम रेलवे ने इन ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके अलावा भारतीय रेलवे ने देश के तमाम शहरों को जाने वाली ट्रेनों में एक्‍स्‍ट्रा कोच जोड़े गए हैं. इनमें राजधानी से लेकर मेल एक्‍सप्रेस ट्रेनें तक शामिल हैं.

ये है ट्रेनें

. बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला (22471/22472): बीकानेर से 1 जून से 30 जून और दिल्ली सराय से 3 जून से 2 जुलाई तक 1 सेकंड AC और 2 थर्ड AC कोच जोड़े जाएंगे.

. दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी (20473/20474): दिल्ली सराय से 1 जून से 30 जून और उदयपुर सिटी से 2 जून से 1 जुलाई तक 1 सेकंड AC और 2 थर्ड AC कोच जोड़े जाएंगे.

. बीकानेर-दादर (14707/14708): बीकानेर से 1 जून से 30 जून और दादर से 2 जून से 1 जुलाई तक 1 थर्ड AC कोच जोड़ा जाएगा.

. उदयपुर सिटी-जयपुर (12991/12992): 1 जून से 30 जून तक 2 सेकंड सिटिंग और 1 जनरल कोच जोड़े जाएंगे.

. जयपुर-जोधपुर (22977/22978): 1 जून से 30 जून तक 1 थर्ड AC और 1 फर्स्ट-कम-सेकंड AC कोच जोड़ा जाएगा.

. अजमेर-अमृतसर (19611/19614): अजमेर से 2 जून से 30 जून और अमृतसर से 3 जून से 1 जुलाई तक 1 स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा.

. अजमेर-अमृतसर (19613/19612): अजमेर से 1 जून से 30 जून और अमृतसर से 3 जून से 30 जून तक 1 स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा.

. मदार-कोलकाता (19608/19607): मदार से 2 जून से 30 जून और कोलकाता से 5 जून से 3 जुलाई तक 1 सेकंड AC कोच जोड़ा जाएगा.

. अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जन शताब्दी (12065/12066): 2 जून से 30 जून तक 1 सेकंड सिटिंग कोच जोड़ा जाएगा.

. जयपुर-दिल्ली कैंट (19701/19702): जयपुर से 1 जून से 30 जून और दिल्ली कैंट से 3 जून से 2 जुलाई तक 1 स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा.

.दिल्ली कैंट-बठिंडा (20409/20410): 2 जून से 1 जुलाई तक 1 स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा.

. जोधपुर-इंदौर (14801/14802): जोधपुर से 1 जून से 30 जून और इंदौर से 4 जून से 3 जुलाई तक 3 स्लीपर और 2 जनरल कोच जोड़े जाएंगे.

.इंदौर-भगत की कोठी (12465/12466): इंदौर से 2 जून से 1 जुलाई और भगत की कोठी से 3 जून से 2 जुलाई तक 3 स्लीपर और 2 जनरल कोच जोड़े जाएंगे.

.जयपुर-उदयपुर सिटी (09721/09722): जयपुर से 1 जून से 30 जून और उदयपुर सिटी से 2 जून से 1 जुलाई तक 1 जनरल कोच जोड़ा जाएगा.

.उदयपुर सिटी-असारवा (20987/20988): उदयपुर सिटी से 1 जून से 30 जून और असारवा से 2 जून से 1 जुलाई तक 1 जनरल कोच जोड़ा जाएगा.

. जोधपुर-वाराणसी सिटी (14854/14853, 14864/14863, 14866/14865): जोधपुर से 1 जून से 30 जून और वाराणसी सिटी से 2 जून से 1 जुलाई तक 1 थर्ड AC कोच जोड़ा जाएगा.

.अजमेर-आगरा फोर्ट (22987/22988): 1 जून से 30 जून तक 2 जनरल कोच जोड़े जाएंगे.

.जोधपुर-दादर (14807/14808): जोधपुर से 1 जून से 29 जून और दादर से 2 जून से 30 जून तक 2 थर्ड AC, 1 थर्ड AC इकोनॉमी, और 2 स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे.

.भगत की कोठी-दादर (20483/20484): भगत की कोठी से 2 जून से 30 जून और दादर से 3 जून से 1 जुलाई तक 2 थर्ड AC, 1 थर्ड AC इकोनॉमी, और 2 स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे.

.जोधपुर-साबरमती (20485/20486): जोधपुर से 1 जून से 30 जून और साबरमती से 2 जून से 1 जुलाई तक 1 जनरल कोच जोड़ा जाएगा.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar