राजपूतों को रिझाने के लिए तेजस्वी का दांव, वीर कुंवर सिंह जयंती पर बड़ा ऐलान
- April 23, 2025
- 0
Last Updated:April 23, 2025, 19:03 IST Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने वीर कुंवर सिंह की जयंती पर राजपूत वोटरों को रिझाने के लिए
Last Updated:April 23, 2025, 19:03 IST Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने वीर कुंवर सिंह की जयंती पर राजपूत वोटरों को रिझाने के लिए
Last Updated:
तेजस्वी यादव ने वीर कुंवर सिंह की जयंती पर राजपूत वोटरों को रिझाने के लिए 80 फीट के घोड़े पर उनकी मूर्ति लगाने का ऐलान किया.
हाइलाइट्स
पटना. वीर कुंवर सिंह की जयंती के अवसर पर आरजेडी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने राजपूत वोटरों को रिझाने के लिए कई अहम बातें कही. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी जानते हैं कि बाबू वीर कुंवर सिंह तबला और हारमोनियम बहुत अच्छी तरह बजाते थे. लेकिन, अंग्रेजों ने जब उनके लोगों को परेशान किया तब उन्होंने अंग्रेजों को कैसे बजाया यह भी सब लोग जानते हैं. हमें नई पीढ़ी को उनकी सिखाई बातों को अपनाना चाहिए. उन्होंने 80 साल की उम्र में अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और एक मिसाल पेश की, जिसका हमें अनुसरण करना चाहिए. इस दौरान तेजस्वी यादव ने 80 फीट के घोड़े पर वीर कुंवर सिंह के मूर्ति लगाने का भी ऐलान कर दिया.
तेजस्वी ने यह भी कहा कि जब लालू यादव मुख्यमंत्री बने, तो उन्होंने आरा में बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम पर यूनिवर्सिटी का निर्माण करवाया और पटना के आर ब्लॉक में उनकी मूर्ति स्थापित करवाई. डोरीगंज से आरा के लिए बने पुल का नाम भी बाबू वीर कुंवर सिंह रखा गया. वहीं इस दौरान तेजस्वी यादव ने मांग करते हुए कहा कि 80 फीट का घोड़ा बनाना चाहिए और उसपर बाबू वीर कुंवर सिंह का मूर्ति होनी चाहिए. हमें खुशी होगी कि हम लोगों को इस बार अगर मौका मिला है तो हम अपने हाथ से इसका उद्घाटन करेंगे.
तेजस्वी ने अपनी पुरानी बातों को दोहराते हुए कहा कि पहले वे क्रिकेट खेलते थे, फिर राजनीति में आए और विपरीत परिस्थितियों में राघोपुर से जीते. उन्होंने दो बार उपमुख्यमंत्री बनने का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वे सबको जोड़ने का काम करते हैं, तोड़ने का नहीं. उनकी उम्र सिर्फ 36 साल है और वे सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं. उन्होंने 2020 में 10 लाख नौकरियों का वादा किया था. उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई और कहा कि सीएम हाउस के पास भी गोली चलती है. उन्होंने नीतीश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि 20 साल से सरकारी नौकरियों की कोई नियुक्ति नहीं हुई थी, लेकिन उन्होंने 5 लाख सरकारी नौकरियों की नियुक्ति एक दिन में की. उन्होंने बिहार में खेल नीति लागू कर डीएसपी तक की नौकरियां दीं.
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी के जिले में दुष्कर्म होता है और 20 साल पहले की बातें उठाई जाती हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग पढ़-लिख कर बेरोजगार घूमते हैं और इस स्थिति को सुधारना चाहते हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि वे मोतिहारी में चीनी मिल चालू नहीं करवा पाए, जबकि उन्होंने रिगा मिल चालू करवाई. उन्होंने कहा कि बिहार में निवेशकों को बुलाना चाहिए और बिहार को विकसित राज्य बनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर यह गरीबों और जनता की सरकार होगी। अगर 5 साल में वे सही साबित नहीं हुए, तो जनता उन्हें बदल सकती है.
